फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 और 31 मार्च को रेल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

Fri, 29 Mar 2019 05:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Several trains will canceled and route change due to mega block on March 30 and 31
सांकेतिक तस्वीर

 30 और 31 मार्च को रेल यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के मेगा ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी, वहीं कई के रूट में भी बदलाव किया जाएगा। ऐसे में सफर से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर...

Several trains will canceled and route change due to mega block on March 30 and 31
सांकेतिक तस्वीर

सहारनपुर-दिल्ली रेल सेक्शन पर रेलवे की ओर से 30 और 31 मार्च को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान डाउन लाइन पर ब्रिज निर्माण कार्य होगा। इस वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि कई के मार्ग बदले गए हैं।

Several trains will canceled and route change due to mega block on March 30 and 31
सांकेतिक तस्वीर

कई ट्रेनों को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग के बजाए दिल्ली-पानीपत रेलमार्ग से निकाला जाएगा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेगा ब्लॉक के कारण 30 मार्च को ट्रेन नंबर 54540 अंबाला कैंट-निजामुद्दीन रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Several trains will canceled and route change due to mega block on March 30 and 31
सांकेतिक तस्वीर

इसी तरह ट्रेन नंबर 54539 निजामुद्दीन अंबाला कैंट 31 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 64557 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर भी 30 मार्च को रद्द रहेगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, उनमें 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस एवं 04402 कटरा एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग के बजाए अंबाला कैंट-पानीपत रेलमार्ग से निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
Several trains will canceled and route change due to mega block on March 30 and 31
सांकेतिक तस्वीर

इसके अलावा बीच मार्ग भी रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जिनमें 64562 अंबाला कैंट-दिल्ली, 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट, 54542 अंबाला कैंट-मेरठ को बीच मार्ग रद्द किया जाएगा। 
मेगा ब्लाक के कारण ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर बिलासपुर एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस, 12238 जम्मू-बनारस एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट होगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। अंबाला-सहारनपुर-मेरठ लाइन पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को 30 व 31 मार्च को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed