30 और 31 मार्च को रेल यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के मेगा ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी, वहीं कई के रूट में भी बदलाव किया जाएगा। ऐसे में सफर से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर...
सहारनपुर-दिल्ली रेल सेक्शन पर रेलवे की ओर से 30 और 31 मार्च को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान डाउन लाइन पर ब्रिज निर्माण कार्य होगा। इस वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि कई के मार्ग बदले गए हैं।
कई ट्रेनों को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग के बजाए दिल्ली-पानीपत रेलमार्ग से निकाला जाएगा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेगा ब्लॉक के कारण 30 मार्च को ट्रेन नंबर 54540 अंबाला कैंट-निजामुद्दीन रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 54539 निजामुद्दीन अंबाला कैंट 31 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 64557 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर भी 30 मार्च को रद्द रहेगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, उनमें 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस एवं 04402 कटरा एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग के बजाए अंबाला कैंट-पानीपत रेलमार्ग से निकाला जाएगा।
इसके अलावा बीच मार्ग भी रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जिनमें 64562 अंबाला कैंट-दिल्ली, 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट, 54542 अंबाला कैंट-मेरठ को बीच मार्ग रद्द किया जाएगा।
मेगा ब्लाक के कारण ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर बिलासपुर एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस, 12238 जम्मू-बनारस एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट होगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। अंबाला-सहारनपुर-मेरठ लाइन पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को 30 व 31 मार्च को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।