फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों का कमाल : पॉलीमर से बनाया पारदर्शी मास्क, खासियतें इतनी... स्वास्थ्य मंत्री को भी करनी पड़ी तारीफ 

Mon, 22 Mar 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Scientists of Chandigarh made transparent mask 
चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव में मास्क एक शानदार हथियार साबित हुआ है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये एक टार्चर से कम नहीं है। मास्क लगाने से सांस फूलने जैसी शिकायतें आम हैं। इसके अलाव चश्मा पहनने वाले लोगों को मास्क पहनने से चश्मे पर भाप जमने की समस्या से भी जूझना पड़ता है। लेकिन अब इन दिक्कतों को दूर करने वाला एक मास्क चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी इस मास्क को पहना है और इसकी तारीफ की है। आसानी से धोए जा सकने वाले इस मास्क को चंडीगढ़ की सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट आर्गनाइजेशन ने बनाया है। स्वास्थ्य मंत्री चंडीगढ़ के अपने दौरे के दौरान सेक्टर-30 स्थित सीएसआईओ पहुंचे और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंटेलिजेंस सेंसर्स प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन प्रयोगशालाओं के जरिए हमारा जीवन आसान बनेगा। इन प्रयोगशालाओं में देश के दुश्मनों का पता लगाने से लेकर कोरोना वायरस तक से लड़ने के लिए विशेष उपकरण तैयार किए जा रहे हैं। यहां पढ़िए, इस मास्क की खासियतें 

 
Scientists of Chandigarh made transparent mask 
केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पहना पारदर्शी मास्क। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की सेंटर्ल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट आर्गनाइजेशन (सीएसआईओ) ने इस मास्क को तैयार किया है। सीएसआईओ की वैज्ञानिक डॉ. सुनीता मेहरा ने पॉलीमर से ये मास्क बनाया है। इसमें कोरोना का वायरस प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह मास्क केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन को भी गिफ्ट किया गया। 
 
Scientists of Chandigarh made transparent mask 
चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क। - फोटो : अमर उजाला
इस मास्क की खूबी यह है कि यह चारों ओर से बंद है, लेकिन इसको लगाने के बाद भी सांस नहीं फूलती। वहीं, सांस छोड़ने के बाद भाप भी जमा नहीं होती। ड्रॉपलेट आदि इस पर गिर जाता है तो उसको आसानी से धोया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists of Chandigarh made transparent mask 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : अमर उजाला
सबसे खास बात यह है कि यह पारदर्शी है। इससे लोगों के पूरे चेहरे को देखा जा सकेगा। यह एयरपोर्ट आदि जगहों पर अधिक कारगर साबित होगा। सीसीटीवी कैमरे आदि में भी मास्क लगाए व्यक्ति की तस्वीर साफ आएगी। इसका पेटेंट फाइल कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Scientists of Chandigarh made transparent mask 
सीएसआईओ में एक वैज्ञानिक से बात करते डॉ. हर्षवर्धन। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल इस मास्क की कीमत 150 से 200 रुपये के बीच पड़ रही है। बाजार में आएगा तो और भी सस्ता होगा। इसके अलावा चश्मा भी तैयार किया गया है। इसको लगाने के बाद आंखें पूरी तरह सुरक्षित हो जाती हैं। इसकी भी कई खूबियां हैं। इसकी लागत भी लगभग 250 रुपये है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed