Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
sarbat da bhala trust chairman sp oberoi saved 10 indians from death sentence by blood money
{"_id":"58d375ba4f1c1b996e1a2d4b","slug":"sarbat-da-bhala-trust-chairman-sp-oberoi-saved-10-indians-from-death-sentence-by-blood-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए एक ऐसे शख्स से, जिसने दुबई में फांसी की सजा पाए 10 भारतीयों का बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए एक ऐसे शख्स से, जिसने दुबई में फांसी की सजा पाए 10 भारतीयों का बचाया
Fri, 24 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम आपको एक ऐसे शख्स से मिला रहे हैं, जिसने दुबई में फांसी की सजा पाए 10 भारतीयों को बचाया और उन्हें नई जिंदगी दी। देखिए कैसे किया ये सब?
2 of 7
एसपी सिंह ओबराय, चेयरमैन, सरबत दा भला
ये हैं नामी बिजनेसमैन और सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं समाज सेवी एसपी सिंह ओबराय। जिन्होंने 60 लाख की ब्लड मनी देकर दुबई की आबुधाबी जेल में बंद 10 पंजाबी युवकों को बचाया। उन पर पाकिस्तानी नागरिक की हत्या का आरोप था। आबूधाबी की एलएन अदालत ने एक पाकिस्तानी के कत्ल के केस में इन सभी 10 पंजाबियों की फांसी की सजा माफ कर दी।
3 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
पेशावर के मोहम्मद फरहान मोहम्मद रियाज के परिवार ने 60 लाख की ब्लड मनी स्वीकार करने का फैसला करने के बाद दोषियों के लिए माफी की चिट्ठी दी, जिसे संयुक्त अरब अमीरात के विदेश विभाग और न्याय विभाग की ओर से तसदीक कराके अदालत को सौंपा गया। इस पर आज इन सभी 10 नौजवानों की फांसी की सजा माफ करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
अदालत ने कत्ल केस में फांसी की सजा माफ कर दी है, लेकिन अभी भी इन नौजवानों को जेल में रहना पड़ सकता है, क्योंकि गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने के केस में अदालत की ओर से अब 12 अप्रैल को अगली सुनवाई रखी गई है। परिवार की ओर से दी गई चिट्ठी 27 फरवरी को अदालत में जमा कराई गई थी। परिवार को 60 लाख रुपये पेमेंट की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
गौरतलब है कि 10 पंजाबियों का शराब के व्यवसाय के संबंध में तीन पाकिस्तानियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक पाकिस्तानी की मौत हो गई थी। 5 जुलाई 2015 को कत्ल के आरोप में युवकों को दुबई में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने केस में 26 अक्तूबर को सभी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। 4 नवंबर को युवाओं ने कोर्ट में सरकारी वकील करने की अपील की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।