न बैंड बाजा बजा और न बरात आई, लेकिन सपना चौधरी की शादी हो गई और वो भी एक नहीं दो बार। तस्वीरें वायरल हो रही हैं, आप भी देखिए।
2 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : sapna chaudhary
जी हां, सपना चौधरी ने एक ही दो बार शादी की। एक रीति रिवाज के साथ सादे समारोह में और दूसरी कोर्ट मैरिज। दिसंबर 2019 में यूपी के बलिया में ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह में सपना चौधरी ने वीर साहू से विवाह रचाया।
3 of 5
सपना चौधरी ने की थी शादी।
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि इस दौरान वीर साहू के फूफा का निधन हो गया तो यह शादी सार्वजनिक नहीं हो पाई। उसके बाद जनवरी 2020 ने सपना ने वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की। इस बात की पुष्टि संत बद्री विशाल और सपना चौधरी की मां नीलम ने की।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अब सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है, जिसे सार्वजनिक करके उनके पति वीर साहू ने शादी की बात स्वीकार की। वीर के निजी सहायक दिल्ली के वरिष्ठ टीवी रिपोर्टर चरण सिंह सहरावत ने भी इस बात की पुष्टि की है।
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
वर्ष 2017 में सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था। इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी।