बिग बॉस 11 से बाहर हुईं सिंगर डांसर सपना चौधरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, पर उसका असली सच कुछ और ही निकला था।
2 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए सपना के इस फोटो में उनके पुलिस रेड में पकड़े जाने की बात कही गई थी। इस फोटो में गायिका सपना चौधरी बिस्तर पर बैठी नजर आ रही थीं और दो पुलिस अधिकारी उसके पास खड़े।
3 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
फोटो के साथ संदेश में सपना चौधरी को हरियाणा पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार बताया गया था, पड़ताल हुई तो सच कुछ और निकला। दरअसल ये फोटो हरियाणा के फतेहाबाद शहर में स्थित एक मैरिज पैलेस के कमरे में क्लिक किया गया था।
4 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
फोटो में उनके पास खड़े पुलिस अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि फतेहाबाद के सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका हैं। पैलेस में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम रखा गया था और सोमबीर को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
5 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
कार्यक्रम के बाद जब सपना चौधरी अपने कमरे में आई और चाय पीने के लिए बिस्तर पर बैठ गई तो सिटी एसएचओ उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आ गए। इसी दौरान किसी ने ये फोटो क्लिक कर लिया और इसके बाद ये फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लगा।