बिग बॉस 11 के घर से 'बेघर' होने के बाद सिंगर डांसर सपना चौधरी क्या कर रही हैं, यहां जानिए। जानकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।
बिग बॉस से बाहर होने के बाद सपना चौधरी घर लौंटी और कुछ समय मां-भाई के साथ बिताया। फिर सपना अपनी दुनिया में लौट आई और दो दिसंबर को पहला शो किया फरीदाबाद में। इस शो में काफी भीड़ जुटी और मंच से सपना ने अपने फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया।
वहीं सपना चौधरी की एक सपना भी पूरा हो गया है। उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया है और वे एक मूवी 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में एक आइटम सॉन्ग 'लव बाइट' कर रही हैं। फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
आजकल सपना इसी मूवी की प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई में हैं। दूसरी ओर, सपना एक्टर धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल के साथ 'नानू की जानू' मूवी की शूटिंग भी कर रही हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें 'सिटीलाइट्स' फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा भी होंगी।
सपना चौधरी की इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस लव ट्राइएंगल में सपना की अहम भूमिका होगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है।