फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल भरवाने जाएं तो इन बातों का खास ध्यान रखें, मिलावटखोरी से बचेंगे!

Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
must follow this tips while filling petrol on petrol pump
Petrol Pump - फोटो : File Photo
क्या आपको पेट्रोल पंप के तेल में मिलावट की शिकायत है? क्या आप भी कम तेल भरे जाने से परेशान हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें। नुकसान से बचेंगे।
must follow this tips while filling petrol on petrol pump
Petrol Pump
अक्सर पेट्रोल पंपों पर मिलावटखोरी और कम तेल डालने की शिकायतें आती हैं, बीते दिनों चंडीगढ़ के कई पेट्रोल पंपों की जांच की गई थी। आप थोड़े सतर्क होकर इस मिलावटखोरी से बच सकते हैं। पेट्रोल भरवाते समय पंप का मीटर चेक कर लें कि वह जीरो पर है या नहीं। गाड़ी का इंजन जरूर बंद कर लें। सभी पेट्रोप पंप के मीटर पर पेट्रोल या डीजल के रेट डिस्प्ले होते हैं। पेट्रोल भरवाते समय इन पर जरूर ध्यान दें और उसी के हिसाब से पेमेंट करें। चेक करें कि मीटर पर डिस्प्ले किया गया रेट, पंप के बोर्ड के रेट से मेल खाता है या नहीं।
must follow this tips while filling petrol on petrol pump
Petrol price
पेट्रोल भरवाने के बाद बिल जरूर लें। पेट्रोल पंप पर अगर आपको घटतौली या पेट्रोल में मिलावट का अंदेशा हो तो मैनेजर से लिखित में शिकायत करें। अगर मैनेजर न हो तो कंप्लेंट बुक में एंट्री करें। इसे पेट्रोल कंपनियों के अधिकारी चेक करते हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर संबंधित ऑयल कंपनी के एरिया मैनेजर का फोन नंबर डिस्प्ले होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
must follow this tips while filling petrol on petrol pump
- फोटो : अमर उजाला
सभी पेट्रोल पंप पर पीने का साफ पानी और टायरों में हवा भरने की सुविधा होनी जरूरी है। इसके बदले में ग्राहकों से कोई सुविधा शुल्क नहीं ले सकते। पेट्रोल पंप पर फर्स्ट-एड बॉक्स और शिकायत-सुझाव बुक भी होती है। ग्राहकों की सुविधाओं के लिए पेट्रोल पंप संचालक खाने-पीने की शॉप, रिपेयर शॉप या फोन बूथ जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
must follow this tips while filling petrol on petrol pump
petrol pump
अकसर कम पेट्रोल डालने या मिलावटखोरी की शिकायतें होती हैं। ऐसे में अगर आपको पेट्रोल/डीजल में किसी भी तरह की मिलावट का अंदेशा हो तो पंप पर उपलब्ध वॉटर फाइंडिंग पेस्ट को टैंक से पेट्रोल/डीजल नापने वाली रॉड के एक सिरे पर लगाकर टैंक की निचली सतह से टच करें। पेस्ट पानी के संपर्क में आते ही गुलाबी हो जाता है। ऐसा होने पर तुरंत ऑयल कंपनी को सूचित करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed