{"_id":"589025e24f1c1b8a17e812ac","slug":"rumour-of-2-lakh-rupee-donation-under-project-of-beti-bchao-beti-pdhao-crowd-at-jind-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये 'मुफ्त' मिलने पर ऐसे दौड़े बेटियों के मां-बाप, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपये 'मुफ्त' मिलने पर ऐसे दौड़े बेटियों के मां-बाप, देखिए तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
दो लाख रुपये 'मुफ्त' मिलने की खबर मिली तो बेटियों के मां-बाप ऐसे दौड़ पड़े कि उन्हें संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
मामला हरियाणा के जींद का है। यहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की सरकारी योजना बताकर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है। सोमवार को फार्म की रजिस्ट्री कराने के लिए जब डाकघर में भीड़ उमड़ी तो खुलासा हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत केंद्र सरकार हर बेटी की शादी पर दो लाख रुपये की सहायता देगी। यह अफवाह ऐसी चली कि लोगों को हुजूम डाकघरों की तरफ दौड़ पड़ा।
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
दोपहर तीन बजे के बाद भी जब डाकघरों में डाक रजिस्टरी करवाने वालों की लाइन कम नहीं हुई तो डाकघर के कर्मियों ने ही प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद डीसी विनय सिंह और शहर थाना प्रभारी नर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को जबरन डाकघर से बाहर निकलवाया। डीसी लोगों से कहते रहे कि ऐसी कोई योजना नहीं है, फिर भी महिलाओं ने डाकघर नहीं छोड़ा। मुख्य डाकघर में करीब एक घंटे तक हंगामा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
इन सब मामलों में पुलिस ने फोटो स्टेट संचालक सहित लगभग छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिछले एक सप्ताह से अफवाह चल रही थी कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत केंद्र सरकार लड़की की शादी पर दो लाख रुपये की सहायता देगी। सोमवार को गांवों तक भी इसका प्रचार हो गया। ऐसे में शहर और गांवों से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष फार्म की जुगत में लग गए।
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
इसका लाभ उठाकर फोटोस्टेट दुकान संचालकों ने कई जगह फार्म दस रुपये में बेचा। कुछ लोगों ने एक रुपये की फोटोकॉपी के लिए 50 से 150 रुपये तक वसूले। जिले में बेटियों से संबंधित योजना के नाम पर हर बेटी को दो लाख मिलेंगे और यह राशि उनके बैंक खाते में आएगी। यह प्रलोभन देकर करीब 10 दिनों से गांव व शहर में हर फोटो स्टेट की दुकान पर फार्म भरवाने का गोरखधंधा चल रहा था।