फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में टूटा सपना चौधरी का ये ख्वाब, अब दिल्ली में उम्मीद, टिक टॉक गर्ल ने मारी बाजी

Mon, 07 Oct 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Sapna Choudhary and Rocky Mittal did not get tickets
Sapna Choudhary - फोटो : instagram

विधानसभा पहुंचने का हर किसी का ख्वाब पूरा नहीं होता। किस्मत के धनी ही चुनाव जीतकर जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। डांसर सपना चौधरी व एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल भी हरियाणा में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा की दहलीज लांघने का सपना देख रहे थे, लेकिन दोनों का सपना टूट गया। 

haryana assembly elections, Sapna Choudhary and Rocky Mittal did not get tickets
Sapna Choudhary - फोटो : instagram

रॉकी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र कैथल से भाजपा टिकट नहीं मिल पाया, जबकि सपना चौधरी पूरे प्रदेश में कहीं से भी टिकट देने का दम भर रही थीं। भाजपा ने उन्हें भी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। इनसे किस्मत वाली तो टिक टॉक गर्ल सोनाली फौगाट निकली, जो फतेहाबाद की होने के बावजूद हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट हासिल करने में सफल रहीं। 

haryana assembly elections, Sapna Choudhary and Rocky Mittal did not get tickets
Sapna Choudhary - फोटो : instagram

टिक टॉक पर मशहूर टीवी कलाकार सोनाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी थीं, जिसका उन्हें लाभ मिला। भाजपा ने सोनाली को भजनलाल परिवार का गढ़ भेदने के लिए मैदान में उतारा है। आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई पिछली बार जीते थे। भाजपा सोनाली के जरिए कुलदीप को चुनावी दंगल में चित करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana assembly elections, Sapna Choudhary and Rocky Mittal did not get tickets
रॉकी मित्तल - फोटो : फाइल फोटो

2014 के चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को 47.1 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इनेलो के कुलवीर सिंह को 32.78 प्रतिशत। तब कुलदीप ने हरियाणा जनहित कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। उनके मुकाबले उतरी सोनाली फौगाट फतेहाबाद जिले के भूठन गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक किसान हैं, और खेतीबाड़ी करते हैं। सोनाली ने हरियाणावी भाषा में दूरदर्शन पर आठ साल तक काम किया। उन्हें सीरियल अम्मा में बड़ा ब्रेक भी मिला, जिसमें उन्होंने नवाब शाह की पत्नी का रोल अदा किया था। यह सीरियल भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित था। आदमपुर से भाजपा टिकट मिलते ही टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
haryana assembly elections, Sapna Choudhary and Rocky Mittal did not get tickets
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

सपना का डांस नहीं आया काम, अब दिल्ली में उम्मीद
मशहूर हरियाणवी कलाकार और रागिनी गायक सपना चौधरी का गृह प्रदेश की राजनीति में आने का सपना फिलहाल टूट गया है। पहले उनके रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर रही, फिर विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद या आसपास के जिलों की किसी सीट पर टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed