{"_id":"57a453b04f1c1bc3762bad00","slug":"rohtak-son-flying-officer-pankaj-nandal-missing-in-indian-airforce-plane-an-32","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापता विमान के फ्लाइंग ऑफिसर की बहन बोली, 'राखी आई, लौट आओ भाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विमान के फ्लाइंग ऑफिसर की बहन बोली, 'राखी आई, लौट आओ भाई'
Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक ब्वॉय फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल एएन32 के साथ लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस परिवार में कुछ दिन पहले तक शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, आज उस परिवार में सन्नाटा है। बहन को इंतजार है भाई के लौट आने का। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 5
रोहतक ब्वॉय फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल एएन32 के साथ लापता
- फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है, रोहतक में सेक्टर-3 के रहने वाले फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल के परिवार की। अब इस परिवार में बची है तो सिर्फ मायूसी और उम्मीद की एक किरण कि शायद अब उनके लाडले की कोई खबर आ जाए। शायद भगवान भी इस परिवार की कठिन परीक्षा ले रहा है। पढ़ाई में हमेशा टॉपर रहने वाले पंकज नांदल भी वायुसेना के उसी विमान में सवार थे, जो 22 जुलाई को उड़ते-उड़ते लापता हो गया।
3 of 5
रोहतक का लाल फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल
- फोटो : फाइल फोटो
12 दिन बाद भी पंकज नांदल और उनके साथ सवार बाकी लोगों का कुछ पता नहीं चला है। नवंबर में पंकज की शादी होनी है। पूरा परिवार तैयारियां में लगा था, लेकिन एक ऐसी खबर आई कि 12 दिन से सांसें अटकी हैं और आंसू सूख गए हैं। परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारियों में भी गम का माहौल है। चचेरी बहन मनोरमा का कहना है कि तीज का त्योहार भले ही खाली चला जाए, लेकिन रक्षा बंधन का त्योहार खाली नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहतक का लाल फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल
- फोटो : फाइल फोटो
मनोरमा कहती हैं कि वह हर साल भाई को राखी पोस्ट करती है। वह भगवान से दुआ कर रही है कि रक्षाबंधन से पहले उसके भाई की खबर जरूर आए। परिवार के बाकी सदस्य भी इसी उम्मीद में हैं कि भगवान उनकी जरूर सुनेगा। उनका बेटा सकुशल वापस लौटेगा।
विज्ञापन
5 of 5
रोहतक का लाल फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल
- फोटो : फाइल फोटो
वायुसेना के अधिकारी भी पहुंचे घर: पंकज के पिता कृष्ण ने बताया कि वह वायुसेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। विमान में सवार अभी किसी भी सदस्य का कुछ पता नहीं चला है। बुधवार शाम को वायुसेना के दो अधिकारी भी घर पहुंचे और आश्वासन दिया कि उनका बेटा जरूर सकुशल आएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।