{"_id":"6acb71c5a424b1d2af051c4d","slug":"state-first-tourist-police-post-launched-at-mansa-devi-temple-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मनसा देवी मंदिर में प्रदेश की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मनसा देवी मंदिर में प्रदेश की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन
Sun, 11 Oct 2026 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:57 PM IST
सार
पोस्ट में स्थापित नियंत्रण कक्ष से 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों, जेबकतरों और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सीएम सैनी ने टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए अब थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। मंदिर परिसर में ही शिकायत और एफआईआर संबंधी सुविधा देने के लिए हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। यहां 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी होगी।
विज्ञापन
दर्शन से लेकर पार्किंग तक मिलेगी जानकारी
टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पर श्रद्धालुओं को दर्शन की कतार, प्रसाद, लंगर, जूता घर और पार्किंग के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा ऑटो-ई-रिक्शा की सुविधा के बारे में जानकारी मिलेगी। दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए जवानों को संवाद और व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उनकी अलग वर्दी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
जेबकतरों और चेन स्नैचिंग पर नजर
पोस्ट में स्थापित नियंत्रण कक्ष से 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों, जेबकतरों और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी। गुमशुदगी या सामान खोने की शिकायत भी मंदिर परिसर में दर्ज कराई जा सकेगी। पहले ऐसी शिकायतों के लिए श्रद्धालुओं को करीब दो किलोमीटर दूर स्थित माता मनसा देवी थाने जाना पड़ता था।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों से पोस्ट की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। आपात स्थिति, चिकित्सा जरूरत, भीड़ प्रबंधन और वीआईपी आवागमन के दौरान पुलिस मंदिर बोर्ड, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करेगी। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक ही जगह सुरक्षा, मार्गदर्शन और शिकायत निवारण की सुविधा देना है।
ये रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्या, पुलिस आयुक्त पंकज नैन, डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह, आईपीएस, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, आईपीएस, मेयर शाम लाल बंसल, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।