फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद की आखिरी विदाई में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, पिता-भाई बोले-गोलीबारी समाधान नहीं

Wed, 20 Mar 2019 01:38 AM IST
ajay kumar रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rifleman Karamjeet Singh Funeral, Who Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह का अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए मोगा के गांव जनेर निवासी जवान कर्मजीत सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की रात को मोगा पहुंचा। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शहीद के पार्थिव शरीर को उनके गांव जनेर लाया गया।

Rifleman Karamjeet Singh Funeral, Who Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे। इस दौरान जहां शहीद का परिवार बिलख रहा था। वहीं गांव वासी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। 
फरीदकोट से सांसद प्रो. साधु सिंह, मोगा विधायक डॉ. हरजोत कमल सिंह, धर्मकोट विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, डीसी मोगा संदीप हंस और एसएसपी मोगा अमरजीत सिंह बाजवा ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Rifleman Karamjeet Singh Funeral, Who Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह

इसके बाद 18 जेएके रेजिमेंट के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पिता अवतार सिंह और भाई स्वर्ण सिंह ने शहीद कर्मजीत सिंह को मुखाग्नि दी। शहीद के पारिवारिक सदस्यों सहित गांव जनेर के लोगों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार की ओर से कोई मंत्री परिवार के साथ दुख व्यक्त करने व शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rifleman Karamjeet Singh Funeral, Who Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह के परिजन

विधायक को छोड़कर सत्ता पक्ष समेत कोई भी बड़ा नेता शहीद के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने नही पहुंचा और न ही राज्य सरकार की पॉलिसी के अलावा शहीद के परिवार की कोई अन्य सहायता का एलान किया गया।  

विज्ञापन
Rifleman Karamjeet Singh Funeral, Who Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह

‘गोलीबारी समाधान नहीं, बातचीत करे सरकार’
शहीद कर्मजीत सिंह के पिता रिटायर्ड फौजी अवतार सिंह, भाई स्वर्ण सिंह और फूफा रिटायर्ड फौजी रुपिंदर सिंह ने मीडिया के जरिए सरकार से गुहार लगाई कि गोलीबारी से नहीं दोनों देशों की सरकारें आपस में बातचीत कर इसका समाधान निकालें। तभी जाकर जवानों के शहीद होने का सिलसिला थम सकेगा। शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे धर्मकोट से कांग्रेस विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि दोनों देशों की सरकारें आपस में बातचीत कर इस नफरत को खत्म करें, नहीं तो भविष्य में भी इसी प्रकार परिवारों के जवान बेटे शहीद होते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed