फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rewari Gangrape, SP Said, Pankaj, Nishu and Manish will Convicted through Fast Track Court

रेवाड़ी गैंगरेपः एसपी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट से दिलाएंगे सजा, 2 क्लिक में पुलिस की पूरी कार्रवाई

Mon, 17 Sep 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा) Updated Mon, 17 Sep 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Rewari Gangrape, SP Said, Pankaj, Nishu and Manish will Convicted through Fast Track Court
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी में छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी। 5 क्लिक करके जानिए मामले में पुलिस की पूरी कार्रवाई।
विज्ञापन


रेवाड़ी के नए एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। इसके अलावा बाकी दोनों आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा हम सुनिश्चित करेंगे कि तीनों आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जाए। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने भी दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से किया है। जैन ने कहा कि पीड़िता को प्रतियोगी परीक्षा का खर्च उठाने के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से हरसंभव मदद व सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को दबोच लिया मुख्य आरोपी नीशू
हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीबीएसई छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक आरोपी नीशू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल कोठड़े के मालिक दीनदयाल और हालत खराब होने पर पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआईटी चीफ नाजनीन भसीन ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। अभी अन्य दो आरोपी पकड़े नहीं गए हैं, उसके लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी नाजनीन ने बताया कि इस मामले में चश्मदीदों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसआईटी के मुताबिक इस मामले में जल्द ही फॉरेंसिक रिपोर्ट भी आ जाएगी।

किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेवाड़ी गैंगरेप की कठोर निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है और इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सभी तीनों आरोपी पीड़िता के जानकार थे और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घिनौनी घटना में वे शामिल हैं। यह और दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन तीनों आरोपियों में से एक आरोपी सेना में कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Rewari Gangrape, SP Said, Pankaj, Nishu and Manish will Convicted through Fast Track Court
gangrape
ये है मामला
19 साल की पीड़िता का अपने ही 12 सितंबर गांव के तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। पीड़िता के साथ ये वारदात तब हुई जब वे कोचिंग करने के लिए कोचिंग सेंटर जा रही थी। एक प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी करने वाले पीड़िता के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी कोचिंग सेंटर के पास वाले बस स्टैंड उतरी, तो वहां पड़ोस में रहने वाला एक आरोपी मौजूद था। वह मेरी बेटी से बात करने लगा। वह उसे बस स्टैंड के पीछे मैदान में ले गया, जहां दो अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, अभियुक्तों ने पीड़िता को पानी पिलाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई, उसके बाद अभियुक्त उसे पास के एक कुएं की ओर ले गए, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पिता के मुताबिक, उनके पास बुधवार की शाम चार बजे बेटी का फोन आया, यह फोन एक आरोपी के फोन नंबर से आया था। फोन पर पीड़िता ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। जब वे वहां पहुंचे तो बेटी ने वारदात के बारे में बताया और उसके बाद वे उसे महिला स्टेशन ले गए।

पिता ने बताया कि जब वे रेवाड़ी के महिला थाने पहुंचे तो उनको डांटकर भगा दिया गया। उनकी शिकायत फाड़ दी। महिला थाना पुलिस ने कनीना का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया तब शिकायत ली। इस तरह पीड़िता के परिजन छह-सात घंटे एफआईआर कराने के लिए भटकते रहे। 14 सितंबर शुक्रवार को मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई। रविवार 16 सितंबर को एक आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed