{"_id":"595de6f54f1c1b72478b49a4","slug":"return-books-after-exam-to-school-get-two-percent-marks-grace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स! अब एग्जाम के बाद किताबें लौटाओ, दो प्रतिशत अंक पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स! अब एग्जाम के बाद किताबें लौटाओ, दो प्रतिशत अंक पाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Government Schools
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोड़ी अजीब सी है, पर स्टूडेंट्स के लिए ये खबर बड़े काम की है। अब एग्जाम के बाद किताबें लौटाओ और दो प्रतिशत अंक पाओ, जल्दी से फायदा उठाओ।
Girls in school
हैरान रह गए न ये जानकर, पर ये सच है और हरियाणा की सरकार ने यह स्कीम लागू की है। दरअसल, हर साल सरकारी स्कूलों में छात्रों को वितरित की जाने वाली नई पाठ्य पुस्तकों की कमी के संकट और समय पर न छप पाने की वजह से पढ़ाई के हर्जाने से निपटने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने नया फार्मूला तैयार किया है।
school kids
इसके तहत अब जो भी छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी पुस्तकें सकुशल क्लास टीचर को लौटाएगा, उसे फाइनल परीक्षा की इंटरनल एस्सेसमेंट में दो प्रतिशत अतिरिक्तअंक प्राप्त होंगे। यानी पुस्तकें लौटाने भर से उसका रिजल्ट और बेहतर हो जाएगा। विभाग का मानना है कि निशुल्क वितरित की गई पुस्तकों को एक साल बाद उपयोग से बाहर करना मुमकिन नहीं है और पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो
- फोटो : amar ujala
इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सूबे के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर भेजकर संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की सभी पाठ्य पुस्तकें छात्रों को निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
Chandigarh Government Schools
पर, हर साल समस्या यह पेश आती है कि ये पुस्तकें न तो समय पर प्रकाशित हो पाती हैं और न ही ही समय पर वितरित हो पाती हैं। इस सत्र में भी अब एक जुलाई से छात्रों को किताबें वितरित की गईं। हैरत की बात यह है कि स्कूल खुले तीन माह गुजर गए हैं और अब किताबें वितरित की जा रही हैं। इसी को देखते हुए अब निदेशालय ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।