देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
देखिए जेटली जी! आपकी बजट की केतली से निकली ठंडी चाय ने ये क्या करा दिया? जहां देखो वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगवा दी। देखिए तस्वीरें।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
ये लंबी कतारें इसलिए लगी हैं, क्योंकि जेटली जी के बजट ने देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। जैसे ही टीवी पर न्यूज फ्लैश हुई, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते शहर भर में जाम लग गया।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
केंद्र सरकार के बजट के बाद ईंधन के दामों में बढ़ोतरी और विमानों के किराए में इजाफा ने सिटी के लोगों का जायका खराब कर डाला।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
पेट्रोल के दाम में 3.18 रुपये की वृद्धि कर दी गई, जबकि डीजल के दाम में 3.10 रुपये की बढ़ोतरी की गई।
देखिए जेटली जी! आपके बजट ने ये क्या करा दिया?
चंडीगढ़ में रोजाना चार सौ किलोलीटर पेट्रोल की खपत होती है जबकि साढ़े तीन सौ किलोलीटर डीजल की खपत होती है। सिटी में प्रतिमाह पेट्रोल की खपत 12000 किलोलीटर की है जबकि डीजल की खपत 10500 किलोलीटर है।