{"_id":"5cfc99adbdec22074618c7ca","slug":"rescue-operation-for-two-year-old-child-fell-into-borewell-in-sunam-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार दिन से 150 फीट गहरे बोरवेल में जिंदगी की जंग लड़ रहा दो साल का 'फतेह', तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से 150 फीट गहरे बोरवेल में जिंदगी की जंग लड़ रहा दो साल का 'फतेह', तस्वीरें आईं सामने
Mon, 10 Jun 2019 07:55 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल में फंसे बच्चे के लिए रेसक्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
150 फीट गहरे बोरवेल में चार दिन से दो साल का मासूम फतेह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसे बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
बोरवेल में फंसे बच्चे के लिए रेसक्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
घटना 6 जून दिन वीरवार शाम चार बजे की है। संगरूर जिले में सुनाम के गांव भगवानपुरा निवासी सुखविंदर सिंह का दो साल का बेटा फतेहवीर खेत में बने बोरवेल में मिल गया। 10 साल पुराने बोरवेल को कट्टे से ढककर रखा गया था, लेकिन बारिश पड़ने से वह कमजोर हो चुका था। खेलते-खेलते बच्चे का पैर उस पर आ गया और उसके दबाव से कट्टा बोरवेल में धंसता चला गया। उसके साथ फतेहवीर भी बोरवेल में गिरता चला गया।
बोरवेल में फंसे बच्चे के लिए रेसक्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां-बाप दौड़े आए। मां गगनदीप ने भागकर बच्चे को पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह फतेहवीर को केवल छू ही सकी थीं। उसके हाथ में रद्दी हो चुके कट्टे का टुकड़ा आया। वह इसके लिए खुद को कोस रही है। मैं अपने बच्चे को बचा नहीं सकी, ये कहते हुए वह बार-बार बेहोश हो जाती है। वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वह यही कह रहे हैं कि मैं हाथ धोने न जाता तो फतेहवीर को गिरने से बचा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोरवेल में फंसे बच्चे के लिए रेसक्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि फतेहवीर उनकी इकलौती संतान है। सुखविंदर सिंह और गगनदीप कौर की शादी करीब सात साल पहले हुई थी, जिसके पांच साल बाद कई मन्नतों के बाद फतेहवीर सिंह का जन्म हुआ था। 10 जून को फतेहवीर दो साल का हो जाएगा। हालांकि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) और डेरा समर्थक टीम (शाह सतनाम फोर्स) ने मोर्चा संभाला हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है और सभी बच्चे की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।
विज्ञापन
बोरवेल में फंसे बच्चे के लिए रेसक्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी के माध्यम से बच्चे पर लगातार नजर रखने के अलावा बोर में ऑक्सीजन से सप्लाई भी जारी है। फतेहवीर के हाथों में सूजन लगातार दिखाई दे रही है, लेकिन शनिवार को उसमें किसी तरह की हरकत नहीं थी। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे के हाथों पर मिट्टी लगे होने का आभास भी हो रहा है। घटनास्थल पर डॉक्टर्स की टीम के अलावा एंबुलेंस का प्रबंध भी किया गया है। इसके अलावा संगरूर के एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर का इंतजाम भी किया गया है।