फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरदास मान का YouTube पर धमाल, अपलोड किया ऐसा गाना, 21 लाख ने सुना

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
renowned punjabi singer gurdas maan new song video PUNJAB viral on youtube
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
आजकल यूट्यूब पर गुरदास मान ने धमाल मचाया हुआ है। उन्होंने कई साल बाद एक ऐसा गाना रिलीज किया है, जिसका वीडियो देखकर आंसू आ जाएंगे। यहां देखिए।
renowned punjabi singer gurdas maan new song video PUNJAB viral on youtube
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
पंजाबी जगत के मशहूर सिंगर और एक्टर गुरदास मान ने कल मोहाली में एक नया गाना लॉन्च किया, जो आपको आज के हालातों पर न सिर्फ तरस खाने को मजबूर करेगा, बल्कि इस गाने का वीडियो देखकर आपकी आंखें में आंसू आ जाएंगे। यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि अब तक इसे 21 लाख लोग देख व सुन चुके हैं। रिलीज के मौके पर गुरदास मान पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।
renowned punjabi singer gurdas maan new song video PUNJAB viral on youtube
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
रिलीजिंग के दौरान गुरदास मान ने बताया कि अपनी नई एलबम के गीतों में उन्होंने हर उस नशे और बुरी आदत पर कटाक्ष किया है, जो लोग जानबूझ कर करते हैं। इस गीत की शूटिंग पंजाब में पटियाला, जालंधर, अमृतसर एवं अन्य ऐसी ही कुछ जगहों पर की गई है। एक गाने को शूट करने में आठ दिन का समय लगा। वहीं, सभी स्टंट खुद किए हैं और इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
renowned punjabi singer gurdas maan new song video PUNJAB viral on youtube
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गुरदास मान ने बताया कि इस गीत में कुछ शॉट ऐसे भी हैं, जिनमें उन्हें 120 फुट की ऊंचाई पर हवा में लटकना पड़ा है। विडियो में दिखाया गया है कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए भगत सिंह को गुरदास उनके बाल्यावस्था के रूप में आज की दुनिया में वापस लेकर आते हैं और उन्हें देश में अब के हालात से रूबरू कराते हैं। वह इन नन्हे भगत सिंह को बताते हैं कि देश को अंग्रेजों से आजादी तो मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद जो होगा वह बेहद दुखद है।
विज्ञापन
renowned punjabi singer gurdas maan new song video PUNJAB viral on youtube
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
वीडियो में दिखाया गया है कि वे छोटे भगत सिंह से भी यह भी कहते हैं कि वह आगे की कहानी देखकर अपना इरादा नहीं बदलेगा और वह नन्हा बालक यकीन दिलाता है कि भगत सिंह अपनी कहानी कभी नहीं बदल सकता। इसके बाद वह भगत सिंह को इस दुनिया में लेकर आते हैं। वह दिखाते हैं कि किस तरह यहां मार-काट, छेड़छाड़ और नशे की गिरफ्त में लोग तल्लीन हैं। कोई किसी का खून कर रहा है, तो कोई किसी पर एसिड फेंक रहा और कोई नशे की दवा ले रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed