देखिए, एक घंटे की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंबाला में 'बाढ़'
एक घंटे की मुसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए। तमाम निचले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। देखिए तस्वीरें।
देखिए, एक घंटे की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंबाला में 'बाढ़'
ट्विन सिटी में एक घंटे की मुसलाधार बारिश की वजह से शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। तमाम निचले रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। दरअसल मंगलवार रात करीब एक घंटे के भीतर हुई 100 एमएम से अधिक बारिश और ड्रेनेज सिस्टम के जवाब देने से शहर के तमाम निचले रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। नाले चोक होने से ओवरफ्लो हुआ पानी कालोनियों में खड़ा हो गया।
देखिए, एक घंटे की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंबाला में 'बाढ़'
घरों-दुकानों में पानी घुस जाने से तमाम लोगों को रात छतों पर गुजारनी पड़ी। दहशतजदा लोग रात भर अलर्ट रहे। देर रात करीब दो बजे पानी उतरने पर रेल यातायात तो सुचारु हो गया लेकिन 18 घंटे बीतने के बाद भी कालोनियों में दो से तीन फीट तक पानी जमा रहा। जीटी बेल्ट के ही यमुनानगर में 75 एमएम, कुरुक्षेत्र में 35, करनाल में 17 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
देखिए, एक घंटे की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंबाला में 'बाढ़'
बिगड़े हालात के मद्देनजर मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार दिन तक अधिकारियों की बैठकें होती रहीं लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिल सकी। टांगरी नदी पूरे उफान पर रही। इसके किनारे बसी कालोनियां पूरी तरह से पानी में डूब गईं। लोगों के घरों-दुकानों में रखा सामान पानी से खराब हो गया। मंगलवार रात और बुधवार को दिन भर डीसी मनदीप सिंह बराड़, एडीसी ऑरबिंद शर्मा सहित सरकारी अमला जलमग्न इलाकों का जायजा लेता रहा।
देखिए, एक घंटे की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंबाला में 'बाढ़'
अफसरों के निर्देश पर काफी देर बाद पंप सेट मंगवाकर कालोनियों से पानी निकलवाने की कवायद की गई। चोक नालों के कारण बारिश रुकने के 18 घंटों बाद तक कालोनियों से पानी नहीं उतरा। सबसे बुरे हालात कैंट के टांगरी किनारे बसी कालोनियों, बीडी फ्लोर मिल के पीछे की कालोनियों, गोबिंदनगर, रामनगर, दुर्गानगर, रामकिशन कालोनी, एकता विहार चौक, पालम विहार, लाजवंती कालोनी, शहीद भगत सिंह मार्केट के आसपास रहे, जहां दो से ढाई फुट तक पानी खड़ा रहा।