मैडम तुसाद म्यूजियम में भी उड़न सिख को जगह मिली है। यहां दुनियाभर की हस्तियों के साथ मिल्खा सिंह का भी मोम का पुतला लगा है। जब मिल्खा ने अपने मोम के पुतले को देखा था तब वे भी दंग रह गए थे। पुतले को देखकर मिल्खा सिंह ने कहा था कि मेरे जाने के बाद लोगों को मेरा पुतला मेरी याद दिलाता रहेगा। पुतला बनाने से पहले कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनकी हजारों तस्वीरें खीचीं थीं। खासकर जिस तरह से वह जवानी में दौड़ते थे। उनकी छोटी से छोटी मूवमेंट पर बारीकी से गौर किया गया। कपड़ों के माप के लिए विशेष दर्जी बुलाए गए थे। जब उनका पुतला तैयार हुआ तो मिल्खा सिंह का पूरा परिवार हैरान रह गया था। सबने मैडम तुसाद की टीम को इसके लिए दिल से धन्यवाद किया था।
उड़न सिख: जब मिल्खा सिंह बोले- मेरे जाने के बाद मेरा पुतला दिलाएगा याद, जादुई जूतों को इसलिए कर दिया था नीलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन