फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...और कुछ ऐसे खाक हुई लंका, हो गया रावण के 'अहंकार' का अंत (Photos)

Sun, 01 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Ravan Dahan in chandigarh, more then 30 palces
Rawan Dahan - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार रावण के अहंकार की लंका का खात्मा हो गया। रावण भी धूं-धूं कर जल कर राख हो गया। देखिए तस्वीरें
loader
Ravan Dahan in chandigarh, more then 30 palces
विजयादशमी पर रावण दहन - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में शनिवार को 30 से भी अधिक जगहों पर दशहरे का त्योहार मनाया गया। इसमें रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ दशहरा का मेला देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravan Dahan in chandigarh, more then 30 palces
चंडीगढ़ में रावण दहन
पुतलों के दहन से पूर्व के दृश्यों में राम और रावण की सेना में घमासान युद्ध हुआ। श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। शहर के दशहरा ग्राउंड में रथ पर सवार राम और रावण की सेना का प्रवेश भी देखने योग्य रही। 
Ravan Dahan in chandigarh, more then 30 palces
चंडीगढ़ में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
श्री रामलीला कमेटी परेड ग्राउंड सेक्टर - 17 की ओर से विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। इस दौरान लोगों ने अच्छाई की बुराई पर जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर ने लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में जिस तरह से पीढ़ी दर पीढ़ी रामलीला का मंचन और विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह बहुत सराहनीय है।  
विज्ञापन
Ravan Dahan in chandigarh, more then 30 palces
चंडीगढ़ में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को विजयादशमी के पर्व पर पांच हजार से अधिक लोग रावण दहन देखने आए। रावण दहन के साथ ही परेड ग्राउंड जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्री रामलीला कमेटी परेड ग्राउंड रावण दहन से पहले सेक्टर - 23 सनातन धर्म मंदिर की ओर से झांकी निकाली गई। इस दौरान राम, लक्ष्मण और अन्य झांकियों का लोगों ने स्वागत किया।  सेक्टर - 17 परेड  ग्राउंड में  भ्रष्टाचार का पुतला जलाकर लोगाें को भ्रष्टाचार केे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed