{"_id":"5b598edb4f1c1b4d748b70f9","slug":"rare-surgery-of-lady-cotton-pad-found-in-stomach-during-operation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद भी था दर्द, जांचा तो पेट में दिखी ऐसी चीज, ऑपरेशन को मजबूर हो गए डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के बाद भी था दर्द, जांचा तो पेट में दिखी ऐसी चीज, ऑपरेशन को मजबूर हो गए डाक्टर
डिलीवरी हो गई थी, बच्चा भी ठीक था, उसके बावजूद महिला के पेट में दर्द था। जांच की तो पेट में ऐसी चीज दिख, जिसे देखकर डॉक्टर ऑपरेशन करने को मजबूर हो गए।
2 of 5
Surgery
मामला हरियाणा के यमुनानगर में सरस्वती नगर है। डिलीवरी के लिए हुए ऑपरेशन में स्टॉफ नर्स ने लापरवाही से एक महिला के पेट में रूई का पैड छोड़ दिया, जिस कारण पीड़ित महिला को दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ा। गांव गढ़ी गौसांई की एक महिला रिम्पी रानी की डिलीवरी छोटे ऑपरेशन से 15 जुलाई 2018 को सिविल अस्पताल जगाधरी में हुई।
3 of 5
Surgery
17 जुलाई को उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। उसी दिन से वह पेटदर्द से परेशान थी। 20 जुलाई को उसके परिजन उसका चेकअप करवाने उसे अस्पताल लेकर गए। उसने स्टाफ नर्स को दर्द के बारे में बताया तो स्टाफ नर्स ने दवाई देकर घर भेज दिया। लेकिन महिला के पेट का दर्द कम होने की बजाए लगातार बढ़ता गया। वह दर्द के कारण अपने नवजात शीशु को दूध भी नहीं पिला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
surgery
24 जुलाई को उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरस्वतीनगर लेकर गए। वहां पर कार्यरत स्टाफ नर्स ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में जाने के लिए कहा, लेकिन परिजनों के प्रार्थना करने पर स्टाफ नर्स ने चेकअप कर उसके शरीर से रूई का पैड निकाला जो डिलीवरी के समय स्टाफ नर्स की लापरवाही के कारण शरीर में ही रह गया था। शरीर से रूई का पैड निकलते ही उसे दर्द से राहत मिली।
विज्ञापन
5 of 5
surgery
मामला देखकर महिला परिजन जगाधरी सिविल अस्पताल गए। वहां पीड़ित एसएमओ डॉ. पूनम दहिया से मिले। लेकिन उन्होंने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और वे निराश होकर घर लौट आए। सिविल अस्पताल जगाधरी एसएमओ डा. पूनम दहिया से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस बारे में मेरे पास कोई शिकायत नहीं है। न ही महिला व उसके परिजन मेरे पास आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।