{"_id":"57a34a594f1c1b6f152bb164","slug":"rape-case-against-pathankot-terror-attack-controversial-sp-salvinder-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले से चर्चा में आए एसपी सलविंदर रेप केस में फंसे, सीएम को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले से चर्चा में आए एसपी सलविंदर रेप केस में फंसे, सीएम को शिकायत
Fri, 05 Aug 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पठानकोट के एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के दौरान चर्चा में आए एसपी सलविंदर सिंह एक बार फिर रेप केस में फंस गए हैं। जानिए, पूरा मामला।
2 of 6
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल पिछले महीने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बार्डर जिले में रखे गए संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान गुरदासपुर की एक महिला ने पति के साथ पेश होते हुए एसपी सलविंदर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। महिला ने एसपी पर आरोप लगाया था कि सलविंदर ने उसके साथ यौन शोषण किया है।
3 of 6
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तत्काल इस मामले की जांच के लिए मौके पर मौजूद डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। डीआईजी ने कुछ दिन पहले ही सलविंदर से जुड़ी अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस हेडक्वार्टर को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर सलविंदर पर रेप केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि इससे पहले एसपी सलविंदर सिंह पर यौन शोषण के दो बड़े आरोप लग चुके हैं। पहले मामले में पांच महिला पुलिस कांस्टेबलों ने सलविंदर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। दूसरे मामले में टांडा उड़मुड़ की एक महिला ने सलविंदर पर धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
5 of 6
गुरदासपुर एसपी सलविंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें यह वही सलविंदर सिंह हैं, जिन पर पठानकोट एयरबेस हमले से जुड़े आतंकियों से मिलीभगत के आरोप लगे थे। मामले में उनसे एनआइए सहित अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी। हालांकि बाद में उन्हें मामले में क्लीन चिट मिल गई थी। लाई-डिटेक्टर समेत किसी भी टेस्ट में वह दोषी नहीं पाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।