अपने चहेते 'संत' की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों समर्थक उमड़े, लेकिन सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक में कोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी। मामला था करौंथा हत्याकांड में सतलोक आश्रम के रामपाल की पेशी का। लोग रामपाल के दर्शन करने को बेताब थे, लेकिन रामपाल की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होने के बाद सभी को करीब चार घंटे के इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
3 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बड़ी संख्या में रामपाल के समर्थकों के पहुंचने की सूचना से पुलिस की चिंता बढ़ गई थी। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने कोर्ट की तरफ जाने वाले समर्थकों को नाके पर ही रोक दिया था। कई समर्थक तो रात में ही पहुंच गए थे। समर्थकों की संख्या देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी, ताकि समर्थक कोर्ट के नजदीक न पहुंच सकें।
4 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
बाद में रामपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपनी हाजिरी लगाई। साथ ही जेल में बंद रविंद्र, धर्मेंद्र, राजकुमार, पुरुषोत्तम और बसंत सहित 10 आरोपियों ने व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर हाजिरी लगाई। मामले में जमानत पर चल रहे 18 आरोपियों ने भी व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर हाजिरी लगाई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 13 मई तय की है।
5 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार की कोर्ट में साल 2006 में करौंथा आश्रम में हुए हत्याकांड मामले में रामपाल सहित अन्य आरोपियों की शनिवार को पेशी थी। मामले में सभी को कोर्ट में हाजिरी लगानी थी। लेकिन समर्थकों को रामपाल की व्यक्तिगत पेशी की सूचना मिल गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में समर्थक कोर्ट परिसर के आसपास इकट्ठा हो गए।