{"_id":"59e1ab184f1c1bd8538b7426","slug":"ram-rahim-in-rohtak-jail-honeypreet-in-ambala-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में कैसी होगी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की जिंदगी, जानकारी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैसी होगी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की जिंदगी, जानकारी आई सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत की पेशी
कभी 'महलों की रानी' थी, आज वो हनीप्रीत जेल में जिंदगी काटेगी और ये लाइफ कैसी होगी, वक्त ही बताएगा। फिलहाल बाबा की दुलारी के कई नए सच सामने आए हैं, जानिए।
Vipasana Insan and Honeypreet Insan
पंचकूला में अदालत द्वारा हनीप्रीत को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश आते ही अंबाला के सेंट्रल जेल में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए। हनीप्रीत को उसकी साथी सुखदीप कौर के साथ 23 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाया गया। शाम करीब सवा छह बजे हनीप्रीत भारी पुलिस बल और एसआईटी की टीम के साथ कैदियों वाली गाड़ी में अंबाला सेंट्रल जेल पहुंची।
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
जेल में हनीप्रीत को मिलेंगे सिर्फ 6 हजार रुपये
हनीप्रीत को जेल के अंदर प्रवेश से पहले खुद के अंगूठे का निशान देना पड़ा। जेल में कैंटीन और मेस खर्च के लिए हनीप्रीत को भी दूसरे बंदियों की तरह छह हजार रुपये मिलेंगे। हनीप्रीत के पहुंचने से पहले से ही डॉक्टरों की टीम सेंट्रल जेल में थी। हनीप्रीत का जेल में ही मेडिकल किया गया, उसे और सुखदीप कौर को अलग-अलग सेल में रखा गया है। जेल लाते समय भी हनीप्रीत को कैदी वैन में सीट की बजाय नीचे बैठाया गया ताकि आम लोगों को नजर न आए।

Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत अपने भाई और भाभी से मिली
शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद हनीप्रीत बाहर आई तो उससे मिलने के लिए उसका भाई और भाभी पहुंचे थे। उन्हें देखते ही उसकी आंखों में आंसू भर आए। वह उनसे बहुत कुछ बताना चाहती थी, लेकिन समय कम होने के चलते सिर्फ उसका परिवार उसका खैरियत ही पूछ पाया। अदालत की इजाजत के बाद हनीप्रीत अपने परिवार से मिली। अपने भाई और भाभी से हनीप्रीत ने करीब दो मिनट तक बातचीत की।

राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
विपासना को देखकर फूट फूटकर रोई
शुक्रवार को ही हनीप्रीत और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना का सुबह सवा ग्यारह बजे चंडीमंदिर थाने में आमना सामना हुआ तो दोनों अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो बैठीं। एक-दूसरे के गले से लिपटते हुए दोनों फूट-फूटकर रोने लगीं। इसे देख पूछताछ में जुटी महिला पुलिस अधिकारियों का भी दिल पसीज गया। उन्होंने दोनों को समझाया और पानी पिलाया। कुछ देर में जब दोनों चुप हुईं तो उन्हें आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई।