फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार राखी बांधने को मिलेंगे 11 घंटे...पर भूलकर भी बहनें न करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

Thu, 23 Aug 2018 01:05 PM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Aug 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan 2018, Auspicious Time to Tie Rakhi to Brothers
rakhi - फोटो : rakhi
इस बार रक्षाबंधन के दिन चार साल बाद एक ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, कि बहनों को राखी बांधने को 11 घंटे मिलेंगे। वहीं डेढ़ घंटा भूलकर भी न करें एक काम, ताकि शुभ फल प्राप्त हो।
Rakshabandhan 2018, Auspicious Time to Tie Rakhi to Brothers
rakhi
श्रावण मास की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। इस बार त्योहर 26 अगस्त दिन रविवार को है। चंडीगढ़ में सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि चार साल बाद ऐसा हो रहा है कि राखी के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा रक्षाबंधन से पहले ही खत्म हो जाएगी।
Rakshabandhan 2018, Auspicious Time to Tie Rakhi to Brothers
rakhi - फोटो : rakhi
मिश्र ने बताया कि भद्रा खत्म होने के कारण ही बहनों को इस बार 11 घंटे राखी बांधने के लिए मिलेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। लेकिन 26 अगस्त को शाम 4:30 से शाम 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसलिए इस अवधि में राखी न बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2018, Auspicious Time to Tie Rakhi to Brothers
राखी
मिश्र ने बताया कि 25 अगस्त शनिवार को दोपहर 2:25 बजे ही लग जाएगी। यह 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगी। भद्रा 25 अगस्त को दोपहर 2:25 से प्रारंभ और देर रात्रि 3:21 तक होगी। इसलिए 26 अगस्त को प्रात: काल से दिनभर रक्षाबंधन और ब्राह्मणी का श्रावणी उपाकर्म मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Rakshabandhan 2018, Auspicious Time to Tie Rakhi to Brothers
rakhi - फोटो : rakhi
मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ काल दोपहर 1:14 बजे से 3:46 मिनट तक होगा। इसलिए राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारते समय बहनों को एक मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे भाइयों को शुभ फल प्राप्त होगा। मंत्र है- येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed