फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी के बारे में ये CM कुछ ऐसा बोल गए, चौंक जाएंगी सोनिया गांधी

Sun, 07 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi can be prime minister, punjab cm captain amrinder singh said, sonia gandhi annoyed
राहुल गांधी
कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बने दिग्गज राजनेता ने राहुल गांधी के बारे में ऐसी बात कह दी, सुनकर सोनिया गांधी भी यकीं नहीं कर पाएंगी।
rahul gandhi can be prime minister, punjab cm captain amrinder singh said, sonia gandhi annoyed
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की पूरी क्षमता है। 70 फीसदी युवा आबादी की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए कांग्रेस में पीढ़ी के बदलाव का यह उचित समय है। एक चैनल के कार्यक्रम में सीनियर पत्रकार वीर संघवी के साथ इंटरव्यू के दौरान कैप्टन ने पंजाब में नशे के खात्मे को अपनी वचनबद्धता दोहराई।
rahul gandhi can be prime minister, punjab cm captain amrinder singh said, sonia gandhi annoyed
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सीएम ने राहुल की क्षमता को अपना समर्थन दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष में काबलियत और निर्णय लेने की क्षमता देखी है। एक सवाल पर कैप्टन ने कहा कि बठिंडा तेल शोधक कारखाने ने 20 हजार करोड़ से विस्तार की तैयारी कर ली है। उनकी सरकार नशे के खात्मे के लिए माहौल तैयार करने में कामयाब रही है, लेकिन नौजवानों को रोजगार दिए बगैर उन्हें पूरी तरह से नशे से दूर करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi can be prime minister, punjab cm captain amrinder singh said, sonia gandhi annoyed
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
उद्योगों को बढ़ावा देने से ही रोजगार के मौके बढ़ेंगे। पंजाब में 90 लाख नौजवान या तो बेरोजगार हैं या उन्हें अपने स्तर से नीचे का रोजगार मिला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने किसानों पर टैक्स लगाने की सिफारिश की है पर पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसान इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार भारी कर्ज छोड़ गई है, कांग्रेस सरकार के पास वेतन देने या विकास के लिए भी पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
rahul gandhi can be prime minister, punjab cm captain amrinder singh said, sonia gandhi annoyed
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि भारतीय जवानों के शरीर को नुकसान पहुंचाने से लोगों में गुस्सा है। फौज को ऐसे मामलों में करारा जवाब देने की जरूरत है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा को बनता मान-सम्मान दिया जाना चाहिए, लेकिन अंग्रेजी भाषा को भी प्रफुल्लित करना जरूरी है। सीएम ने हलके-फुलके अंदाज में बताया कि वह फेसबुक पर बहस करना पसंद करते हैं और कई बार पूरी रात अपने नुक्ते पर बहस करते रहते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed