विवादों के कारण चर्चा में रहने वाली राधे मां उर्फ सुखविंद्र कौर ने बिग बॉस में एंट्री को लेकर पहली बार बयान दिया। साथ ही, खुद के बारे में कई राज खोले।
2 of 6
हरियाणा के सोनीपत में चौंकी लगाती राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
राधे मां 15 साल बाद गोहाना पहुंची और हुकमचंद अनाज मंडी में अपने भक्तों से रूबरू हुईं। भक्तों से बातचीत करते हुए राधे मां ने साफ कहा कि वह किसी भी रियलिटी शो नहीं जाएंगी। उन्होंने इस आशय की खबरों को कोरी अफवाह बताया और कहा कि वह शो बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगी।
3 of 6
हरियाणा के सोनीपत में चौंकी लगाती राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
राधे मां उर्फ सुखविंद्र कौर ने कहा कि वह न तो साधु हैं, न ही संत हैं, वह केवल मां हैं। वह सब की मां है, उनके लिए गरीब हो या अमीर, सब उनके बच्चे हैं तथा वह सब से स्नेह करती हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है। चाहे हिंदू धर्म हो या मुस्लिम, सिख धर्म हो या ईसाई, वह सब धर्मों का बराबर सम्मान करती हैं।
4 of 6
हरियाणा के सोनीपत में चौंकी लगाती राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
राधे मां के मुताबिक उनके अनुयायी सब धर्मों में हैं। उनके अनुसार, व्यक्तिगत आस्था धर्म विशेष में होने का यह अर्थ कदापि नहीं होना चाहिए कि बाकी के धर्म अछूत हैं। उन्होंने अपने भक्तों से कहा कि वह नवरात्रों में मां की उपासना अवश्य करें, मां की ही भक्ति में लीन रहें। भक्ति में ही शक्ति होती है।
5 of 6
हरियाणा के सोनीपत में चौंकी लगाती राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राधे मां पानीपत में भी एक भक्त के नए मकान का उद्घाटन करने पहुंची थीं। यहां राधे मां ने सत्संग भी किया। इससे पहले भक्तों ने उनका श्रृंगार किया। गोंद में उठाकर आसान पर बैठाया। कुछ भक्तों ने उन्हें लाल गुलाब भी दिए। इस दौरान उनपर फूलों की वर्षा भी की गई।