मरते-मरते 11 लोग की जान बचाने वाला बहादुर बेटा मनमीन अलीशेर पंचतत्व में विलीन हो गया और मां-बहनें रो-रोकर बेहाल हो गईं। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
पंजाब के संगरूर में मनमीत अलीशेर का अंतिम संस्कार
मनमीत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अलीशर में ही किया गया। शुक्रवार को उसका शव उसके पैतृक गांव अलीशेर लाया गया। गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन था। सुबह जैसे ही गांव में मनमीत का शव पहुंचा न केवल उसके परिवार वाले बल्कि गांव के हर व्यक्ति की आंख में आंसू थे।
3 of 7
पंजाब के संगरूर में मनमीत अलीशेर का अंतिम संस्कार
शनिवार को मनमीत की शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उसकी चिता को मुखाग्नि उसके भाई अमित ने दी। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे। इनमें वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और सांसद भगवंत मान सहित अन्य नेता शामिल थे, जिन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया।
4 of 7
पंजाब के संगरूर में मनमीत अलीशेर का अंतिम संस्कार
मनमीत आस्ट्रेलिया में बस चलाने का काम करता था। इसके साथ ही वह एक अच्छा गायक और गीतकार था, जिसकी वजह से वह आस्ट्रेलिया में बसने वाले पंजाबियों के दिलों पर राज करता था। उसकी मौत से न केवल पंजाब बल्कि आस्ट्रेलिया के पंजाबियों के दिलों को भी भारी ठेस पहुंची है।
5 of 7
पंजाब के संगरूर में मनमीत अलीशेर का अंतिम संस्कार
गौरतलबह है कि आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में गांव अलीशेर के नौजवान मनमीत अलीशेर की मौत हो गई थी। किसी सनकी ने बस चलाते समय मनमीत के उपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मरते समय मनप्रीत एमरजेंसी दरवाजा खोल गया। वह खुद तो मर गया पर 11 लोगों की जान बचा गया।