{"_id":"76f65fe89743d4287781c42c4de9580e","slug":"punjabi-movie-promotion-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को
Fri, 27 Jun 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jun 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र में न हों पर रुपहले पर्दे पर आप उनका नया अंदाज पंजाब 1984 में देख सकेंगे। किरण खेर ने कहा कि यह फिल्म काफी हटकर है और उन्होंने सतवंत कौर का जो किरदार निभाया है उसके लिए काफी मेहनत की है।
PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को
2 of 5
फिल्म ‘पंजाब 1984’ के निर्देशक अनुराग सिंह चंडीगढ़ के होटल ताज में फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। फिल्म की शूटिंग पंजाब के कई गांवों में की गई। उन्होंने कहा कि फिल्म को उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझकर बनाया है। यह फिल्म मां बेटे के रिश्ते की कहानी है। जिसे 27 जून शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की प्रमोशन के लिए प्रोड्यूसर गुणबीर सिंह सिद्धू के साथ फिल्म के हीरो दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मनमोर्द सिद्धू चंडीगढ़ पहुंचे थे।
PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को
3 of 5
अनुराग सिंह ने कहा कि पंजाब 1984 एक परिवार के दर्द की कहानी है। इसमें एक मां पिछले एक साल से रोज पुलिस स्टेशन के सामने अपना पूरा दिन बिता देती है पर उसकी सुनने वाला कोई नहीं। यह महिला है सतवंत कौर जिसका किरदार निभाया है सांसद और एक्टर किरण खेर ने। अनुराग ने बताया कि उनका बेटा एक दिन खेतों में काम करने गया पर कभी लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को
4 of 5
व्हाइट हिल प्रोडक्शंस और बेसिक ब्रदर्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म बेटे का किरदार निभाया है दिलजीत दोसांझ ने। दिलजीत ने कहा कि किरण खेर और पवन मल्होत्रा के पास असीम अनुभव है। सोनम बाजवा ने कहा कि यह काफी गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है।
विज्ञापन
PICS: बड़े पर्दे पर देखिए चंडीगढ़ की सांसद को
5 of 5
फिल्म का म्यूजिक पिछले दिनों स्पीड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया है। गुरमीत सिंह, निक धम्मू, जतिंदर शाह और गुरमोह ने गानों को कंपोज किया है। वहीं वीत बलजीत, राज रंजोध, जगवीर सोही और डॉ. तजिंदर हरजीत ने गानों के बोल लिखे हैं। एलबम का गीत ‘अम्मी उडीकदी’ अनुराग ने लिखा है। दिलजीत दोसांझ ने चार गानों को आवाज दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।