फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में घुसकर वरिष्ठ पत्रकार और उसकी मां का कत्ल, कहीं वजह ये तो नहीं

Mon, 25 Sep 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 25 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh, mother murdered, reason may be that
मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
दिनदिहाड़े घर में घुसकर वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल कर दिया गया। जांच में एक बात सामने आई है, कहीं कत्ल की वजह यही तो नहीं।
punjab senior journalist kj singh, mother murdered, reason may be that
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पार्क में हुल्लड़ करते थे लड़के, लगवाई थी पीसीआर
पुलिस पूछताछ में पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि केजे सिंह उनके मित्रों में से एक थे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि उनके घर के बिलकुल साथ में एक पार्क लगता है। जहां पर अक्सर लड़के हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। जिसके बाद उन्होंने पीसीआर को वहां पर गश्त करने के लिए कहा था। पीसीआर गश्त भी करने लगी थी। ऐसे में कहीं रंजिशन तो ये हत्याकांड अंजाम नहीं दिया गया।
punjab senior journalist kj singh, mother murdered, reason may be that
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस को वारदात में किसी भेदी का हाथ होने का शक
पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के पीछे किसी भेदी का हाथ है। केजे सिंह का घर फेज-3बी2 की मार्केट के ठीक पीछे जैम स्कूल के पास कोने वाला था, लेकिन अनजान लोगों के लिए केजे सिंह दरवाजा नहीं खोलते थे। घर का एक पर्दा मुड़ा हुआ था तो उन्होंने पहले देखा होगा कि कौन है, फिर दरवाजा खोला। ऐसे में हत्यारा कोई जानकार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh, mother murdered, reason may be that
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
कहीं कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से तो नहीं जुड़े हत्या के तार  
सीनियर पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हुई हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। हालांकि पुलिस को यह संदेह भी है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी हो सकती है। क्योंकि जिस तरीके से वारदात हुई, वह इस बात की तरफ संकेत दे रही है। वहीं, पुलिस भी मानकर चल रही है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। \
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh, mother murdered, reason may be that
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
चौदह निशान व फोन का कॉल रिकॉर्डर खोलेगा राज
केजे सिंह की हत्या से जल्दी ही पर्दा उठने की उम्मीद है। पुलिस को केजे सिंह के फोन पर लगा कॉल रिकॉर्डर मिला है। जिसे पुलिस ने जांच के लिए फारेंसिक लैब भेज दिया है। इसके अलावा मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस को चौदह जगह खून के निशान मिले हैं। जिसके पुलिस की विभिन्न टीमों ने सैंपल लिए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही केस की परतें खुल जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed