फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रसिद्ध सारंगी वादक ईदू शरीफ का निधन, मुफलिसी में सिद्धू ने की थी मदद

Wed, 08 Jan 2020 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jan 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Punjab's famous sarangi player edu sharif passes away
ईदू शरीफ - फोटो : फाइल फोटो

पंजाबी लोक गायकी में अपना खास मुकाम रखने वाले सारंगी के जादूगर ईदू शरीफ का मंगलवार को मनीमाजरा में निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ढाडी लोक गायक के निधन पर पंजाब के गायकों और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

Punjab's famous sarangi player edu sharif passes away
ईदू शरीफ - फोटो : फाइल फोटो

ईदू शरीफ के बेटे विक्की ईदू ने बताया कि उनके पिता काफी समय से पैरालाइसिस (अधरंग) की बीमारी से पीड़ित होकर बेड पर थे। मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे मनीमाजरा स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ललोड़ा (नाभा रोड) में बुधवार को दफनाया जाएगा। 

Punjab's famous sarangi player edu sharif passes away
ईदू शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विक्की ने बताया कि वर्ष 2006 में उनके पिता ईदू शरीफ को राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया था। हालांकि अपने अंतिम दिनों में वह मुफलिसी में थे और गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। सितंबर 2017 में अमर उजाला ने सारंगी के इस महान कलाकार की मुफलिसी में जीवन गुजारने की खबर प्रकाशित की तो पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ईदू शरीफ के घर पहुंचे और उन्हें दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। उनके परिवार का कहना है कि इसके बाद पंजाब सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab's famous sarangi player edu sharif passes away
ईदू शरीफ - फोटो : फाइल फोटो

सारंगी की एक युग का अंत : पातर 
ईदू शरीफ के निधन पर पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने अफसोस जताते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन कलाकार थे। उनकी मौत के साथ सारंगी के एक युग का अंत हो गया। उनकी मदद के लिए गत वर्ष पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू उनके घर मनीमाजरा में गए थे तब वह भी उनके साथ थे। 

विज्ञापन
Punjab's famous sarangi player edu sharif passes away
नवजोत सिद्धू ने की थी आर्थिक मदद।

गायकी के इतिहास में ईदू को हमेशा याद रखा जाएगा: चन्नी
पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने ईदू शरीफ के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया। मंत्री ने कहा कि उनको शिरोमणि ढाडी लोक गायक ईदू शरीफ के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उनके साथ ढाडी लोक गीत धारा का युग समाप्त हो गया है। ढाडी लोक गायकी को जीवित रखने और आगे बढ़ाने में ईदू शरीफ की निभाई गई भूमिका को गायकी के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। ईदू शरीफ को संगीत नाटक अकादमी और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। वहीं कलाग्राम के प्रोग्राम इंचार्ज यादविंदर शर्मा जस्सी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed