सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरीं बेटियां, वजह बड़ी
सरकार के खिलाफ बेटियों का गुस्सा इस तरह फूटा कि वे सड़कों पर उतर आईं और हाइवे जाम कर दिया। जान लीजिए वजह।
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरीं बेटियां, वजह बड़ी
पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल की नर्सों ने विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब ठेका नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने मजीठा रोड पर जाम लगाया। हालांकि, एसडीएम मंजीत सिंह के आश्वासन पर तीन घंटे बाद धरना उठा दिया गया, लेकिन वे काफी रोषजदा दिखीं।
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरीं बेटियां, वजह बड़ी
नर्सिंग स्टाफ यूनियन की प्रधान मंजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें 2010 में ठेके के आधार पर रखा था। उसी के आधार पर उन्हें हर माह 12000 हजार के हिसाब से मासिक वेतन मिल रहा है। चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिससे घर का गुजारा मुश्किल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन व सरकार के मंत्रियों से मुलाकात के बाद भी समस्या जस की तस है।
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरीं बेटियां, वजह बड़ी
मंजीत कौर ने बताया कि जब कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी से अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात की थी, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलकर समस्या का जल्द समाधान निकालेंगे, लेकिन उन्होंने अब तक कुछ नहीं किया। मजबूरन उन्हें सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा।
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरीं बेटियां, वजह बड़ी
धरने का पता चलने पर पुलिस प्रशासन ने थाना मजीठा रोड पुलिस को धरनास्थल पर तैनात कर दिया। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह की ओर से नर्सिंग स्टाफ की अध्यक्षा को कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी।