पंजाब की श्रुति ने 10 वीं में टॉप किया है, श्रुति ने टॉप करने के बाद अपने दिल की बात बता दी है। जिसे जानकर आप भी इस बेटी की तारीफ करेंगे।
श्रुति की बातें सुनकर ये बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि ये 10वीं टॉपर हैं, बातें ऐसी हैं जिसे करने के लिए बड़ा हौसला चाहिए। इस टॉपर का सपना न तो डॉक्टर बनने का है, न ही टीचर बनने का है और न ही कोई ऐसा सपना जिसे आमतौर पर आप स्कूली बच्चों के मुंह से सुनते होंगे।
आपको श्रुति के दिल की बात बताएं इससे पहले उनके नंबरों का हिसाब समझ लें। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं क्लास के नतीजों में डीएवी स्कूल की छात्रा श्रुति वोहरा पंजाब में पहले नंबर पर रहीं। श्रुति वोहरा ने 642 अंक (98.77 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं।
इसी स्कूल की तीन अन्य छात्राओं किरनजीत कौर ने 365 अंक लेकर 14वां, हरमन कौर ने 682 अंक लेकर 15वां और चेतना ने 621 अंक लेकर मेरिट सूची में 22वां स्थान हासिल किया है। नया नंगल के दयानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा विम्बल आहलुवालिया और सरकारी हाई स्कूल कलित्रां की छात्रा सुखजीत कौर 623 (95.85 प्रतिशत) लेकर 20वां स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल संदीप पाठक और श्रुति की माता शालू ने उसका मुंह मीठा करवाया।
दसवीं के नतीजों में टॉप करने वाली श्रुति वोहरा ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया। श्रुति ने कहा कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है और देश के विकास में योगदान डालना उसकी जिंदगी का मकसद है। श्रुति ने कहा कि जो लोग लड़कियों को चारदीवारी में कैद रखते हैं और लड़कों से कम समझती है। वह लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा दिलाएं। उसने कहा कि कुछ लोग ही अपनी लड़कियों को आगे बढ़ना नहीं देते और उन्हें घर में कैद रखते है पर ऐसे लोगों को चाहिए कि वह अपनी लड़कियों को शिक्षा दें। मेरिट में आई छात्रा चेतना ने कहा कि माता-पिता का नाम रोशन करके खुशी मिली है। किरनजीत कौर ने कहा कि वह आईआईटी में पढ़ाई करना चाहती है।