फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: बहनों ने सेहरा और राखी बांधी, तब शहीद जवान की शवयात्रा चली, देखकर बेसुध हुए पिता

Sun, 17 Feb 2019 11:26 AM IST
खुशबू गोयल मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Shaheed Maninder Singh Funeral in Dinanagar
मनिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
बहनों ने शहीद भाई के माथे पर सेहरा बांधा, कलाई पर राखी बांधी और फिर उसकी शवयात्रा रवाना हुई। यह सब देखकर पिता का कलेजा फट गया, तस्वीरें देखकर आपका दिल भी भर आएगा।
Pulwama Terror Attack, Shaheed Maninder Singh Funeral in Dinanagar
मनिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए दीनानगर के जवान मनिंदर सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से पठानकोट एयरपोर्ट पर पहुंचा और वहां से सीआरपीएफ की गाड़ी में दीनानगर लाया गया। रात को पार्थिव शरीर पुलिस स्टेशन में रखा गया। सुबह फूलों से सजे वाहन में शव दीनानगर के आर्य नगर स्थित घर लाया गया।

 
Pulwama Terror Attack, Shaheed Maninder Singh Funeral in Dinanagar
मनिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
तिरंगे में लिपटे मनिंदर के शव को देख पिता सतपाल, भाई लखविंदर सिंह और बहनें गगनदीप, शबनम और शीतल बेहाल हो उठे। बहनों ने भाई को सेहरा और राखी बांधकर अंतिम विदाई दी। बहनों ने ही घर से शहीद भाई को कंधा देकर अंतिम सफर के लिए रवाना किया। अंतिम यात्रा नानोनंगल रोड, पुलिस स्टेशन चौक, बस स्टैंड, जीटी रोड से होते हुए कुष्ठ आश्रम स्थित श्मशान घाट पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Shaheed Maninder Singh Funeral in Dinanagar
मनिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
रास्ते में स्कूली व कालेज छात्र छात्रओं के अलावा लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दी। दुकानदारों ने शहीद के सम्मान में अपनी दुकाने बंद रखी। सीआरपीएफ की 160 बटालियन के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर बिगुल की मातमी धुन के साथ हवा में गोलियां दागकर शहीद को सलामी दी। शहीद के भाई लखविंदर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। यह सब देखकर पिता फूट-फूट कर रोए।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Shaheed Maninder Singh Funeral in Dinanagar
मनिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
सीआरपीएफ के डीआईजी डीएल गोला ने कहा कि शहीद मनिंदर सिंह हमारे परिवार का हिस्सा था। उसकी शहादत से पूरा देश एक मंच पर एकत्र हुआ है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि शहीदों की शहादत का कोई मोल अदा नहीं किया जा सकता। कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि मनिंदर सिंह की शहादत हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को हमेशा सजग करती रहेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed