फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पत्नी ने माथा चूमा, 5 साल के बेटे ने पांव छूए, सेल्यूट कर बोला- पापा, तुस्सी चुप क्यों हों

Sun, 17 Feb 2019 10:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Shaheed Jaimal Singh Funeral in Moga
जैमल सिंह का अंतिम संस्कार
5 साल के बेटे ने हाथ जोड़कर नमन किया, पांव छृकर सेल्यूट किया। पत्नी ने माथा चूमकर शहीद पिता को अंतिम विदाई दी। यह देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। तस्वीरें देखकर भावुक हो जाएंगे।
Pulwama Terror Attack, Shaheed Jaimal Singh Funeral in Moga
जैमल सिंह का अंतिम संस्कार
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मोगा के कोटईसे खां निवासी जवान जैमल सिंह भी शहीद हुए हैं। सीआरपीएफ के डीआईजी अरुण प्रसाद की देखरेख में शहीद जैमल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले पत्नी ने शहीद पति का चेहरा देखा और माथा चूमकर सेल्यूट किया। वहीं बेटे ने पांव छूकर, हाथ जोड़कर शहीद पिता को नमन किया। उसके बाद शहीद जवान की अंतिम यात्रा पर शुरू हुई।
Pulwama Terror Attack, Shaheed Jaimal Singh Funeral in Moga
जैमल सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद के पांच वर्षीय बेटे गुरप्रकाश ने भरी हुई आवाज में कहा कि पापा से सुबह ही फोन पर बात हुई थी, वो कह रहे थे कि यहां ट्रैफिक बहुत है, शाम को बात करेंगे, लेकिन इसके बाद पापा चुप हो गए। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत शिअद प्रधान सुखबीर बादल, निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और सांसद प्रो. साधु सिंह शहीद को श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Shaheed Jaimal Singh Funeral in Moga
जैमल सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद की पत्नी सुखजीत कौर ने बताया कि सुबह के समय उनके पति का फोन आया था और वह कह रहे थे कि परिवार की बहुत याद आ रही है। उन्होंने बताया था कि यहां ट्रैफिक बहुत है, वह श्रीनगर से पुलवामा जा रहे हैं, शाम को पहुंचकर बात करेंगे। शाम को टीवी पर खबर देखी कि फौजियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। इसके बाद से परिवार की सांसें अटक सी गई। रात में पुष्टि हुई कि शहीद जवानों में जैमल सिंह भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Shaheed Jaimal Singh Funeral in Moga
जैमल सिंह का अंतिम संस्कार
गार्ड ऑफ ऑनर से पहले लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पंजाब सरकार की पॉलिसी के अनुसार, शहीद जैमल सिंह के परिवार को 12 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। डीसी संदीप हंस ने कहा कि फिलहाल फौरी सहायता के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से 50 हजार और पंजाब सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता परिवार को दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed