फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजोत सिद्धू के लिए गले की फांस बनी कमर बाजवा की झप्पी, चौतरफा घिरे...अपने भी बने 'दुश्मन'

Wed, 20 Feb 2019 10:57 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Big problem for Navjot Sidhu
नवजोत सिद्धू
पाकिस्तान जाना और वहां कमर बाजवा को झप्पी  देना नवजोत सिद्धू के लिए गले की फांस बन गया है। पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद यह मुद्दा ऐसा बढ़ा कि सिद्धू चौतरफा घिर गए और उनके अपने भी 'दुश्मन' बन गए। ऐसे में लगता है कि भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस के साथ पंजाब की सियासी पिच पर उतरे क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की सियासत रास नहीं आ रही है।
Pulwama Terror Attack, Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Big problem for Navjot Sidhu
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के झप्पी डाल कर मुश्किलों में घिरे सिद्धू अब और बड़े विवाद में फंस गए हैं। नवजोत सिद्धू द्वारा पुलवामा आतंकी हमले के बाद अपने दोस्त और पाक पीएम इमरान खान की तरफदारी किए जाने से विपक्ष ही नहीं, उनकी खुद की पार्टी के नेताओं की भी भौंहें तन गई हैं। अब सिद्धू सभी के निशाने पर हैं। पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पास किया, जिसमें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेहद तीखे शब्दों में इमरान और बाजवा पर हमला बोला।
Pulwama Terror Attack, Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Big problem for Navjot Sidhu
navjot singh sidhu
लेकिन प्रस्ताव के बाद सिद्धू ने यह कह कर इमरान का बचाव किया कि कुछ लोगों की वजह से पूरे देश या किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यह सुनकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने सिद्धू को कैबिनेट से हटाने की मांग की। कैप्टन ने यह कह कर सिद्धू का बचाव किया कि उनकी भावना राष्ट्र विरोधी नहीं लगती। वह खुद फौजी हैं और सिद्धू क्रिकेटर, दोनों की भावनाएं इस मुद्दे पर एक नहीं हो सकतीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर सिद्धू को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Big problem for Navjot Sidhu
नवजोत सिद्धू
इमरान खान द्वारा भारत से आतंकी हमले में उसकी भूमिका के सबूत मांगने के बाद कैप्टन ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या यहां से लाशें भेजे जाने की जरूरत है। बता दें कि बाजवा से गले मिलने के बाद निशाने पर आए सिद्धू को करतारपुर कॉरीडोर पर सहमति बनने के बाद काफी वाहवाही मिली थी। लेकिन अब वह गंभीर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि इस विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी कूद गए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि सिद्धू ने दोस्ती को देश से ऊपर रखा है।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Big problem for Navjot Sidhu
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलवामा हमले पर नवजोत सिद्धू का बयान देश के लोगों की भावनाएं आहत करने वाला है। सिद्धू की दोस्ती इमरान खान के साथ है। उन्होंने दोस्ती को देश से ऊपर रखा। यह देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। आतंकवादी हमले से 40 से अधिक सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। देश चाहता है कि पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सिद्धू का बयान लोगों की भावनाओं के विरुद्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed