पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए दीनानगर के जवान मनिंदर सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार आधी रात के बाद शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से पठानकोट एयरपोर्ट पर पहुंचा और वहां से सीआरपीएफ की गाड़ी में दीनानगर लाया गया। रात को पार्थिव शरीर पुलिस स्टेशन में रखा गया।
फिदायीन हमले में शहीद कांस्टेबल मनिंदर सिंह का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार...हर आंख भर आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम यात्रा नानोनंगल रोड, पुलिस स्टेशन चौक, बस स्टैंड, जीटी रोड से होते हुए कुष्ठ आश्रम स्थित श्मशान घाट पहुंची। रास्ते में स्कूल व कॉलेज छात्र-छात्राओं के अलावा लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दी। दुकानदारों ने शहीद के सम्मान में अपनी दुकाने बंद रखी।
अंतिम संस्कार के समय केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुवंर रविंदर सिंह विक्की, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल, एसडीएम सकत्तर सिंह बल, आईजी एएस चाहल, एसपी वरिंदर सिंह, सीआरपीएफ जालंधर रेंज के डीआईजी डीएल गोला, 160 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट मनोज कुमार व संजय कुमार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, डीएसपी मनोज कुमार, एसएचओ बलदेव राज शर्मा, बीएसएफ की 170 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट आरके कश्यप, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल सतबीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद को सलामी दी।
सीआरपीएफ की 160 बटालियन के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर बिगुल की मातमी धुन के साथ हवा में गोलियां दागकर शहीद को सलामी दी। शहीद की यूनिट ने अंतिम संस्कार के लिए परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता राशि भी भेंट की गई। शहीद के भाई लखविंदर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।
सीआरपीएफ के डीआईजी डीएल गोला ने कहा कि शहीद मनिंदर सिंह हमारे परिवार का हिस्सा थे। उनकी शहादत से पूरा देश एक मंच पर एकत्र हुआ है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि शहीदों की शहादत का कोई मोल अदा नहीं किया जा सकता। कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि मनिंदर सिंह की शहादत हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को हमेशा सजग करती रहेगी।
इस मौके पर अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला प्रधान अशोक चौधरी, सिटी प्रधान परमिंदर सिंह नीटू, पूर्व विधायक व शिअद के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सिंह सलारिया, भाजपा जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल, जिला महासचिव राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।