{"_id":"5c6804d3bdec2211b706005a","slug":"pulwama-martyr-jaimal-singh-funeral-with-state-honors-in-moga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शहीद जैमल सिंह अमर रहे' के नारों के साथ दी अंतिम विदाई, तस्वीरों में देखें जब नम हुई हजारों आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शहीद जैमल सिंह अमर रहे' के नारों के साथ दी अंतिम विदाई, तस्वीरों में देखें जब नम हुई हजारों आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैमल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए पंजाब के मोगा के कोटईसे खां निवासी जैमल सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह घर लाया गया। सीआरपीएफ के डीआईजी अरुण प्रसाद की देखरेख में शहीद जैमल सिंह का दोपहर करीब 12 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
2 of 5
नम आंखों से लोगों ने दी विदाई
इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत शिअद प्रधान सुखबीर बादल, निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और सांसद प्रो. साधु सिंह शहीद को श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे।
3 of 5
अंतिम दर्शन में रो पड़ीं हजारों आखें
गार्ड ऑफ ऑनर से पहले कस्बा वासियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जैमल सिंह अमर रहे के नारों से शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद को श्रद्धांजलि और परिवार के साथ दुख व्यक्त करने के लिए जिले के तीनों कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल, दर्शन बराड़ और सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची अंतिम दर्शन में
परिवार के किसी भी सदस्य ने सरकार से कोई मांग नहीं की। वहीं सांसद भगवंत मान ने परिवार से दुख व्यक्त करते समय कहा कि वह अपना बैंक खाता नंबर उन्हें दें ताकि वह विदेश से एनआरआई भाइयों से वित्तीय सहायता दिलवा सकें। मान ने परिवार से यह भी कहा कि वह गांव गलोटी में शहीद जैमल सिंह के नाम से कोई स्कूल, लाइब्रेरी, स्मारक या फिर रोड का नाम रखना चाहते हैं तो वह उन्हें बता सकते है। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी यह मांग एमपी फंड से पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
गमगीन शहीद का परिवार
पॉलिसी के मुताबिक मिलेंगे 12 लाख व नौकरी
पंजाब सरकार की पॉलिसी के अनुसार शहीद जैमल सिंह के परिवार को 12 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। डीसी संदीप हंस ने कहा कि फिलहाल फौरी सहायता के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से 50 हजार और पंजाब सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता परिवार को दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में अभी जानकारी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।