पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ में सीनेट चुनाव को लेकर सोमवार को छात्र संगठनों व पंजाब विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा की तरफ से बंद का आहृवाहन किया गया था। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से छात्र संगठनों के रोष प्रदर्शन और किसान मोर्चा व निहंगों के समर्थन को देखते हुए चंडीगढ़ के सभी एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट सुबह से ही सील कर दिए गए थे।
2 of 6
पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
- फोटो : संवाद
जीरकपुर से चंडीगढ़, वाईपीएस चौक, सेक्टर-53 व 54 की ओर से पुलिस बैरिकेडिंग कर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। सुबह 7 बजे से ही चंडीगढ़ में प्रवेश करने वाले एक-एक वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पीयू के गेट नंबर-1 और 3 को पूरी तरह बंद रखा गया था, जबकि गेट नंबर-2 से पुलिस ने सुबह के समय लोगों को आने-जाने दिया, लेकिन जैसे ही कुछ छात्र नेता इस गेट पर पहुंचे तो पुलिस ने गेट नंबर-2 भी बंद कर दिया। मौके पर एसएसपी कंवरदीप कौर खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। इस दौरान मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर फेज 6 में किसान जत्थेबंदी पुलिस के बैरिकेड तोड़ चंडीगढ़ में घुसने का कामयाब रहे।
3 of 6
स्टूडेंट्स को रोकने के लिए तैनात पुलिस।
- फोटो : संवाद
सुबह करीब 11 बजे छात्र, किसान नेता और कुछ निहंग पीयू के गेट नंबर-1 को तोड़कर कैंपस में प्रवेश करने में कामयाब हुए। देखते ही देखते पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर छात्रों, नेताओं, किसान जत्थेबंदियों, निहंगों व पीयू से पासआउट हो चुके लोग भी छात्रों के हक में कैंपस की सड़कों पर आवास बुलंद करते दिखाई पड़े। पीयू कैंपस के अंदर छात्रों, नेताओं, किसान जत्थेबंदियों और पासआउट छात्राओं ने जीप-कार और ट्रैक्टर रैली निकालकर पीयू प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब गेट नंबर-1 तोड़कर प्रदर्शनकारी पीयू के अंदर घुसे तो इस समय आईजी पुष्पेंद्र कुमार भी वहां मौजूद थे।
4 of 6
पीयू के गेट नंबर-1 के पास इकट्ठा प्रदर्शनकारी।
- फोटो : संवाद
सुबह से दोपहर तक चंडीगढ़ की सीमाएं सील
सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चंडीगढ़ में मोहाली, जीरकपुर और अन्य सीमाओं पर पुलिस बैरिकेडिंग कर तैनात रही। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जाते समय उनके अभिभावक परेशान दिखाई पड़े। अभिभावकों को तब ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ा, जब दोपहर के समय बच्चों की स्कूल से छुट्टी हुई। कैंपस के अंदर रह रहे परिवार अपने बच्चों को पैदल घर से निकलकर मुख्य सड़कों तक आकर बच्चों को पिक करने आए।
5 of 6
पीयू में स्थिति का जायजा लेने पहुंची एसएसपी कंवरदीप कौर।
- फोटो : संवाद
ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे सैकड़ों वाहन
पीयू में प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़ की सड़कों पर जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस वजह से शहर की कई सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। किसान जत्थेबंदियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में चक्का जाम करवा दिया। सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग के कारण सड़कों पर डेढ़ से दो किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा रहा। दोहपर के समय सेक्टर-53 व 54, 20, 21, 22 व 23, 16 व 17 चौक, 15 व 16 लाइट प्वॉइंट, सेक्टर-33 व 34, किसान चौक, ट्रिब्यून चौक, हल्लोमाजरा लाइट प्वॉइंट से लेकर जगह-जगह गाड़ियां रेंगती रही। ट्रैफिक जाम के चलते अभिभावक मोर्चा में शामिल लोगों के हाथ जोड़ते अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए गुजारिश करते दिखाई दिए।