फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People raised public grievances during the Human Rights Commission's open hearing.

Chandigarh News: मानवाधिकार आयोग की खुली सुनवाई में लोगों ने उठाईं जनसमस्याएं

Sat, 26 Sep 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
People raised public grievances during the Human Rights Commission's open hearing.
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-40ए के कम्युनिटी सेंटर में खुली सुनवाई और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य पद्मश्री एस. जितेंद्र सिंह शंटी ने की। इसमें चंडीगढ़ के कोर ग्रुप सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों को अपनी समस्याएं सीधे आयोग और संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिला। निवासियों ने मानवाधिकार, नागरिक सुविधाओं, सार्वजनिक सेवाओं, स्वास्थ्य, सफाई और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दे उठाए। लोगों ने रोजमर्रा की समस्याओं और नागरिकों की गरिमा से जुड़े विषयों पर भी सुझाव दिए।
विज्ञापन

कमजोर वर्गों के मुद्दे आयोग तक पहुंचाने की अपील
पद्मश्री एस. जितेंद्र सिंह शंटी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य हर नागरिक के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने कोर ग्रुप सदस्यों और स्थानीय लोगों से कमजोर व वंचित वर्गों से जुड़े वास्तविक मानवाधिकार मामलों को आयोग के संज्ञान में लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों और प्रशासन के बीच संवाद बेहतर होता है। आयोग ने बताया कि लोगों तक पहुंच बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के लिए इस तरह की खुली सुनवाई और संवाद कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed