{"_id":"6ab6dc153c8c07b1e100c71b","slug":"india-a-won-the-series-by-chasing-down-a-target-of-364-runs-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1133397-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारत-ए ने 364 रन का लक्ष्य हासिल कर जीती सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारत-ए ने 364 रन का लक्ष्य हासिल कर जीती सीरीज
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत-ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल वनडे में 364 रन का लक्ष्य छह विकेट खोकर 48.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत-ए ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 362 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से चार्ली नॉट ने 70 गेंदों में 109 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। कोर्टनी वेब ने 92 गेंदों में 95, तालिया विल्सन ने 38 और रेचल ट्रेनामैन ने 29 रन बनाए। भारत-ए की ओर से वैष्णवी शर्मा और निकी प्रसाद ने चार-चार विकेट लिए। वैष्णवी ने 10 ओवर में 48 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि निकी ने 84 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत-ए की शुरुआत अच्छी रही। दिनेश वृंदा ने 34 और तनीषा सिंह ने 60 रन बनाए तथा दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आई, लेकिन कप्तान अनुष्का शर्मा ने 42 गेंदों में 58 रन बनाकर पारी को संभाला।
विज्ञापन
निकी प्रसाद ने 71 गेंदों में 76 रन बनाए। इसके बाद मिन्नू मनी ने 56 गेंदों में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेलकर भारत-ए को जीत दिलाई। उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। जिंतिमणी कलिता 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से लिली मिल्स और चार्ली नॉट ने दो-दो विकेट लिए।