{"_id":"6ab6dba15d0b2dc652046775","slug":"chandigarh-tops-all-union-territories-in-the-country-in-linking-digital-health-records-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1133021-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़ने में चंडीगढ़ देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़ने में चंडीगढ़ देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में अव्वल
विज्ञापन
चंडीगढ़। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य अभिलेखों को डिजिटल रूप से जोड़ने के मामले में चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ की निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया।
चंडीगढ़ ने आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) से स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में उल्लेखनीय प्रगति की है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और जरूरत के समय आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।