{"_id":"56f5555f4f1c1bd770f14dc7","slug":"protest-of-bjp-against-shashi-tharoor-statement-lathicharge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और भाजपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और भाजपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां
Fri, 25 Mar 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस और भाजपा ने शुक्रवार को एक -दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय और भाजपा वर्करों को कांग्रेस कार्यालय जाने से रोका। इस कारण दोनों दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-35 और भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में है, दोनों कार्यालयों के बीच एक किमी का फासला है।
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
2 of 5
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों और भाजपा ने शशि थरूर की ओर से कन्हैया को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ आक्रोश रैली की। भाजपा का आरोप है कि रैली के दौरान पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें भी कीं। इससे पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
3 of 5
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
घायलों में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित राणा, नरेश अरोड़ा, रविंद्र सिंह मुन्ना, जसमन प्रीत सिंह, शशांक, आशीष कुमार, मुकेश राय, दीपक कौशिक, मुकेश कुमार, गगनदीप सिंह, नौशाद खान, विक्रम सजवान, वीरेंद्र कुमार, कमल शर्मा (शैंकी) और राज चढढ शामिल हैं। जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-35 के लाइट प्वाइंट पर बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड को पार करने की भी कोशिश की। पुलिस के साथ हुई झड़प में एक कार्यकर्ता को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
4 of 5
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
भाजपा की आक्रोश रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, हरिशंकर मिश्रा, महासचिव प्रेम कौशिक व चंद्रशेखर, कार्यालय सचिव गजेंद्र गज्जू, इंद्रजीत काला समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जबकि युवा मोर्चा की ओर से यह रैली किए जाने की घोषणा की गई थी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शशि थरूर की फोटो पर कालिख पोती और फोटो को जलाया।
विज्ञापन
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
5 of 5
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
युवा कांग्रेस के सचिव बिंदू ठाकुर, एनएसयूआई के अध्यक्ष गुरजोत संधू, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, एचएस लकी, अजय जोशी, संदीप भारद्वाज, यादविंद्र मेहता, जितेंद्र यादव, विनोद शर्मा, धर्मवीर सिसौदिया, चितरंजन चंचल, जोजेफ समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कर्मचारियों, व्यापारियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं, उद्योगपतियों समेत तमाम वर्ग को सरकार ने निराश किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।