{"_id":"a50591fd23880766841680acbeb4b5ca","slug":"protest-against-foreign-minister-sushma-swaraj-rampage-in-ambala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो
Thu, 18 Jun 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Thu, 18 Jun 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दरअसल मोदी प्रकरण में कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई ने कैंट में जुलूस निकाला और सुषमा स्वराज के मायके बीसी बाजार की ओर चल दिए। इस दौरान सभी ने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। सभी विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के बीसी बजार बढ़ने और मायके पर प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसीपी जगदीश डून फोर्स लेकर बीसी बाजार के रास्ते पर पहुंच गए और विदेश मंत्री के घर से करीब 100 मीटर पहले बैरीकेड्स लगा दिया।
सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो
2 of 6
जब एनएसयूआई कार्यकर्ता यहां पहुंचे तो बैरिकेड्स देखकर बिफर गए और उन्होंने बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद गरमा गया। हालांकि, फोर्स को देख कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और विदेश मंत्री के साथ ही भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां पर सभी करीब डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान एसीपी जगदीश दून और अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने और उठाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं उठे। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार उनसे बहस करते रहे।
सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो
3 of 6
डेढ़ घंटे तक एसीपी कैंट विदेश मंत्री के घर के पास ही धरने पर बैठे एनएसयूआई वर्करों को उठने के लिए चेतावनी देते रहे। हर चेतावनी के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता नारेबाजी और भी तेज कर देते। इसके बाद मौके पर कमांडो की एक टुकड़ी बुला ली गई। कमांडो फोर्स आने के बाद एसीपी कैंट जगदीप दून ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वह दो मिनट में धरना बंद कर चले जाएं, वरना कमांडो फोर्स एक्शन लेगी। इसके बाद कार्यकर्ता दबाव में आए गए और पुलिस कर्मियों ने उन्हें जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती देख एनएसयूआई कार्यकर्ता भी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो
4 of 6
जगदीप दून, एसीपी, अंबाला कैंट ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यहां गलत धरना दिया है। ऐसे मुद्दों को लेकर किसी के मायके में धरना देना उचित नहीं है। इसलिए उन्हें पहले चेतावनी दी गई। वह नहीं माने तो पुलिस कमांडो बुलाकर उन्हें धरना स्थल से हटा दिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाई डॉ. गुलशन राय ने कहा कि उनकी बहन सुषमा स्वराज ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने नैतिकता और मानवता के नाते किसी की मदद की है।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो
5 of 6
डॉ. गुलशन राय ने कहा कि विपक्ष के पास इस वक्त कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह बेवजह इसे सियासी मुद्दा बनाकर प्रपंच रच रहा है। जनता को सबकुछ मालूम है। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह के धरने प्रदर्शन से बेहद आहत हूं। उधर अंबाला कैंट में यूथ कांग्रेस नेता विजेंद्र गिल और अतुल महाजन के नेतृत्व में अंबाला कैंट में भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यूथ कार्यकर्ताओं ने बाजारों में रोष जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए गीता गोपाल चौक पर विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।