कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पठानकोट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केजरीवाल पंजाबियत को नहीं समझते। प्रधानमंत्री और केजरीवाल जब पंजाबियत की बात की तो मुझे हंसी आती है। प्रिंयका गांधी गुरुवार को पठानकोट के तीनों विधानसभा हलकों पठानकोट, सुजानपुर और भोआ के उम्मीदवारों के पक्ष में की गई जनसभा को संबोधित किया।प्रिंयका गांधी ने कहा कि पंजाबियत को समझने के लिए उसे जीना पड़ता है, पंजाबियत एक जज्बा है, मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई। मेरी बड़ी सासू मां (दादी सास) मेरे ससुर को छह साल की उम्र में अपने कंधे पर चुनरी से बांधकर घरों की छतों से कूदकर सियालकोट से बचाकर लाई थीं। बंटवारे के समय मेरे ससुर ने वहां अपना सब कुछ छोड़ा और यूपी के मुरादाबाद में छोटा सा बिजनेस कर अपने परिवार की परवरिश की। इसे पंजाबियत कहते हैं।
प्रियंका ने बताया अपना पंजाबी कनेक्शन: कैसे सियालकोट से मुरादाबाद पहुंचा उनका परिवार, बंटवारे में सबकुछ छोड़ना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन