फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS नेता को देखने पहुँचे बादल, हमले पर आई बड़ी प्रतिक्रियाएं

Wed, 10 Aug 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 10 Aug 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
political statements after attack on rss leader brigadier gagneja at jalandhar punjab,
CM Badal Visit DMC Ludhiana - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पंजाब प्रांत के सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर जालंधर में हुए जानलेवा हमले से पूरे देश के स्वयं सेवकों में भारी रोष है। इस हमले के बाद समाज से तीव्र प्रतिक्रियाएं आई हैं। देखिए तस्वीरें

हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा मांगपत्र

political statements after attack on rss leader brigadier gagneja at jalandhar punjab,
rss leaders abohar - फोटो : amar ujala
अबोहर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिष्टमंडल ने विभाग संघ चालक फकीर चंद गोयल की अगुवाई में तहसीलदार जसपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सरकार से स्वयं हस्तक्षेप करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। 

 

गगनेजा के हमलावरों को पकड़ने की मांग

political statements after attack on rss leader brigadier gagneja at jalandhar punjab,
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
पठानकोट में गगनेजा पर हमला करने वालों को तत्काल पकड़ने की मांग की गई है। सोमवार को विभाग संघ चालक रमेश, जिला संघ चालक प्रेम डोगरा के नेतृत्व में आरएसएस व भाजपा के वरिष्ठ नेता डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार से मिले और उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के विरोध में एडीसी को सौंपा ज्ञापन

political statements after attack on rss leader brigadier gagneja at jalandhar punjab,
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
फगवाड़ा में सियासी और धार्मिक हिंदू संगठनों ने गोल चौक से रोष मार्च निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम एक ज्ञापन एडीसी फगवाड़ा इकबाल सिंह संधू को सौंपकर हमले के आरोपियों को काबू करने की मांग की गई।

 
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल ने की गगनेजा पर हमले की निंदा 

political statements after attack on rss leader brigadier gagneja at jalandhar punjab,
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
कपूरथला में विहिप और बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नरेश पंडित के नेतृत्व में एक बैठक कर हमले की निंदा की। वहीं आरएसएस कपूरथला के जिला संघचालक बलविंदर सिंह और प्रांत गो सेवा प्रमुख सुभाष मकरंदी के नेतृत्व में आरएसएस के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के नाम डीसी जसकिरण सिंह को ज्ञापन सौंपा। 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed