एक होटल में दरोगा जी अपनी आशिकी के मजे ले रहे थे, लेकिन अचानक होटल में वो फंस गए और उनकी हालत ऐसे हो गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा।
सिरसा के शहर के बाइपास पर स्थित एक होटल में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला के परिजनों ने उसे एक पुलिसकर्मी के साथ पकड़ लिया। महिला के परिजनों ने होटल में ही पुलिस वाले की धुनाई शुरू कर दी।
आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो बाथरूम में 4 लड़कियां मिली। जानकारी के अनुसार एक महिला का पुलिसकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सोमवार सुबह महिला अपने घर से पुलिस वाले को मिलने के लिए निकली थी। इसी दौरान परिजनों ने उसका पीछा किया। महिला का पीछा करते हुए परिजन जब बाइपास स्थित होटल में पहुंचे तो वहां पुलिस वाले की गाड़ी खड़ी मिली।
परिजन अंदर गए तो महिला पुलिस वाले के साथ बैठी हुई थी। यह देख परिजनों ने होटल के अंदर ही पुलिस वाले की धुनाई शुरू कर दी।