विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर 'अटैक' कर दिया। कांग्रेसी नेता इधर-उधर भागने लगे। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
Youth Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा की तरफ रोष मार्च कर रहे यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेड लगा कर कांग्रेस भवन के बाहर ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
3 of 7
Youth Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
पानी की बौछारों से भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस ने प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत लाली समेत दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
4 of 7
Youth Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
लाली ने पहले पंजाब भर से आए यूथ कांग्रेसियों को कांग्रेस भवन के बाहर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2015-16 में एससी वर्ग के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप के पांच सौ करोड़ रुपये रोक दिए थे क्योंकि पंजाब सरकार पिछले फंड का यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दे सकी थी।
5 of 7
Youth Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के भरोसे के बाद भी विजिलेंस जांच नहीं हुई। फिर एससी स्कॉलरशिप डाइवर्ट करने के विरोध में यूथ कांग्रेसियों ने विधानसभा का घेराव करने को मार्च शुरू किया। लेकिन पुलिस ने सामने ही बैरिकेड लगा कर उन्हें रोक दिया।