चंडीगढ़ में आज नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब में चौथे फ्रंट 'आवाज-ए-पंजाब' को लांच किया। सिद्धू ने सुखबीर बादल और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाने साधे और कई आरोप लगाए। जानिए सिद्धू के प्रेस कांफ्रेस की 10 बड़ी बाते।
2 of 11
Navjot Singh Sidhu Press Confrence
- फोटो : अमर उजाला
1- फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज आखिरकार अधिकारिक तौर पर पंजाब में नई पार्टी 'आवाज-ए-पंजाब' लॉन्च की। इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब एक इंकलाबी आवाज है।
3 of 11
Navjot Singh Sidhu Press Confrence
- फोटो : अमर उजाला
2- नवजोत सिंह सिद्धू ने 'आवाज-ए-पंजाब' को पार्टी का नाम ना देकर एक फॉरम बताया है साथ ही सिद्धू ने आह्वान किया है कि अच्छे लोग 'आवाज-ए-पंजाब' से जुड़े।
4 of 11
Navjot Singh Sidhu Press Confrence
- फोटो : अमर उजाला
3- नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वह केवल 'येस मैन' कहने वाले लोग चाहते हैं।
5 of 11
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
4- नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल खुद पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करते। सिद्धू यहीं नही रूके उन्होने कहा कि केजरीवाल को लगता है कि वो सबसे ईमानदार इंसान हैं।